back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जून का दूसरा हफ्ता होने जा रहा बेहद शानदार, थिएटर्स से लेकर ओटीटी तक रहेगा हाउसफुल

जून का ये आनेवाला हफ्ता फूल एंटरटेनमेंट होने वाला है, जिसमें 9 जून से 15 जून 2025 के बीच ओटीटी से लेकर सिनेमाघरों में कई नई फिल्में प्राइम वीडियो दस्तक देने वाली हैं। जाने इस हफ्ते की फिल्मों की लिस्ट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अपने बिजी लाइफस्टाइल से खुद का मूड़ फ्रेश करने हर कोई हर महीने एंटरटेनमेंट से जुड़ी फिल्मों व वेब सीरीज का इंतजार करता है जिसमें वे अपने चहेते कलाकार की फिल्में देखं आनंद लेते है । इसी कड़ी में जून का आनेवाला हफ्ता भी काफी बिजी होनेवाला है क्योंकि इस हफ्ते दर्शकों को OTT प्लेटफॉर्म्स के साथ-साथ सिनेमाघरों में भी एंटरटेनमेंट का फुल डोज मिलने वाला है। जिसमें 9 जून से 15 जून 2025 के बीच प्राइम वीडियो, नेटफ्लिक्स, जियो हॉटस्टार जैसे बड़े प्लेटफॉर्म्स के साथ नए शो और फिल्में भी सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली हैं। तो चलिए इस हफ्ते रिलीज होने वाले वेब शो और फिल्मों की लिस्ट पर एक नजर डालते हैं।

9 जून से 15 जून तक रिलीज होंने वाली फिल्में व शो 

मलयालम फैंटेसी कॉमेडी फिल्म पदक्कलम जिसे सबसे पहले 10 जून को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जाऐगा। यह साउथ मूवी अब ओटीटी पर दस्तक के लिए पूरी तरह तैयार है। 

फिल्म ‘शुभम’ 14 जून को जियो हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली रहस्य और खौफ से भरी एक ऐसी कहानी जिसमें हर रात 9 बजे कुछ अजीब होता है । जिसमें आम केबल टीवी ऑपरेटर की पत्नी का बिहेवियर पूरे गांव की एक डरावनी सच्चाई दिखाता है। 

12 जून से शुरू हो रही रियलिटी सीरीज’द ट्रेटर्स’ प्राइम वीडियो पर रिलीज होने तैयार है, जिसमें 20 जाने-माने कंटेस्टेंट एक बड़े इनाम के लिए एक-दूसरे को धोखा देंगे हर रात एक खिलाड़ी को खेल से बाहर करने होस्ट करण जौहर इस खेल में रहस्य का तड़का लगाएंगे।

फिल्म इंडस्ट्री की मोस्ट अवेटेड सीरीज एनीलाइस सप्ताह ओटीटी पर स्ट्रीमिंग के लिए तैयार है। इस रोमांचक कॉमेडी वेब सीरीज को 11 जून को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा।

नेटफ्लिक्स की मोस्ट सीरीज ‘राणा नायडू’ का दूसरा सीजन आनेवाले13 जून को रिलीज हो रहा है। इस बार राणा अपने सबसे बड़े दुश्मन रऊफ से लड़ रहा है, सस्पेंस, विश्वासघात और भावनात्मक टकराव से भरा यह सीजन और भी ज्यादा रोमांचक होने वाला है।

हॉलीवुड स्टार क्रिस इवांस, डकोटा जॉनसन और पेड्रो पास्कल स्टारर अंग्रेजी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म मटेरियलिस्ट्स 13 जून को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी इस रोमांटिक-कॉमेडी का बेसब्री से इंतजार कर फैंस देखने को बेताब है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

शाश्वत नाम का मतलब- Shashwat Name Meaning

शाश्वत नाम का मतलब – Shashwat Name Meaning: Infinite/अनंत Origin...

कब रखा जाएगा शीतला सप्तमी का व्रत? जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शीतला सप्तमी का व्रत हिंदू...

FD Scheme: एफडी कराने की सोच रहे हैं तो पत्नी के नाम से कराएं, हो जाएंगे मालामाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे जैसे निवेश के नए नए...

T20 WC Final: भारत की जीत से बौखलाए शोएब अख्तर, BCCI पर लगा दिए गंभीर आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 8 मार्च की रात जब भारत...

पश्चिम बंगाल चुनाव महज 3 चरणों में कराने की मांग, BJP ने चुनाव आयोग से की अपील

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा...

‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही कर लिया काफी कलेक्शन, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर'...

Travel Tips: Manali और Kasol में कौन है बेस्ट, ट्रिप से पहले पढ़ें जरूरी टिप्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप इस वीकेंड घूमने के...