back to top
21.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bengaluru Stampede: बेंगलुरु भगदड़ मामले पर एक्‍शन की तैयारी में BCCI, कहा- मूकदर्शक बनकर नहीं रह सकते

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के आईपीएल जीत के जश्न के दौरान हुई दर्दनाक हादसे के बाद, बोर्ड बड़ा कदम उठाने जा रहा है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ में 11 लोगों के मौत मामले में अब BCCI एक्शन मोड में आ गया है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के आईपीएल जीत के जश्न के दौरान हुई दर्दनाक हादसे के बाद, बोर्ड बड़ा कदम उठाने जा रही है। अब BCCI ने भविष्य में इस तरह के आयोजनों को विनियमित करने के लिए औपचारिक दिशा-निर्देशों पर विचार कर रहा है। ताकि, इस तरह के हादसे से बचा जा सकें। 

हम मूकदर्शक बनकर नहीं रह सकते-देवजीत सैकिया 

BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने एक चैनल से बातचीत में करते हुए पुष्टि की है कि, अब लीग में भविष्य में खिताब के बाद जश्न मनाने के लिए मानदंड निर्धारित करने पर सक्रिय रूप से विचार किया जाएगा। सैकिया ने आगे कहा, “किसी भी स्‍तर पर BCCI को कुछ न कुछ करना ही होगा। हम मूकदर्शक बनकर नहीं रह सकते।”

आईपीएल टीम विनर आरसीबी का यह जश्न निजी तौर पर आयोजित किया गया था, लेकिन सैकिया ने कहा कि इस आयोजन के नतीजों को खेल के बड़े पारिस्थितिकी तंत्र से अलग करना गलत है। उन्होंने कहा, यह आरसीबी का निजी मामला था, लेकिन BCCI में हम भारत में क्रिकेट के लिए जिम्मेदार हैं और हम यह सुनिश्चित करने की कोशिश करेंगे कि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

घटना के बाद सख्‍त कार्रवाई

इस दर्दनाक घटना के बाद जवाबदेही और सुधार की मांग लगातार हो रही है। कर्नाटक सरकार भी हादसे को लेकर दुखी है। सरकार ने इस मामले में पहले ही कार्रवाई शुरू कर दी है, जिसमें पुलिस और आयोजन अधिकारियों के खिलाफ कई गिरफ्तारियां और अनुशासनात्मक कदम उठाए गए हैं। 

हादसे पर क्‍या बोले हेड कोच गौतम गंभीर 

इस पूरे हादसे पर भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। घटना केा लेकर गौतम गंभीर ने खुलेआम जश्न मनाने का कड़ा विरोध किया। गंभीर ने कहा, “मुझे लगता है कि लोगों की जान कहीं ज़्यादा महत्वपूर्ण है और मैं यह कहना जारी रखूंगा। हम इस तरह के रोड शो न करने के मामले में थोड़ा सावधान रह सकते हैं और शायद बंद दरवाज़ों या स्टेडियम में इस तरह का कुछ कर सकते हैं।”

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

हरिणी नाम का मतलब-Harinee Name Meaning

Meaning of Harinee / हरिणी नाम का मतलब :Deer/...

Dhurandhar और Bhabhi Ji Ghar Par Hain फेम Saumya Tandon का सिजलिंग रूप कर गया सबको दीवाना, हर तरफ छाई एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) में थप्पड़...

राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटने पर क्या कम होगी राघव चड्ढा की सैलरी? जानिए पूरा नियम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद...

ये रहे क्रिकेट के 5 सबसे बड़े स्टेडियम, विशालकाय आकार कर देगा हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट स्टेडियमों की एक...

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखेगे ये ड्रिंक्स, सेहतमंद रहेंगे आप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे: असम में गरजे CM योगी, बोले- नो कर्फ्यू, नो दंगा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵