back to top
16.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

The Kerala Story: यूपी सरकार का बड़ा कदम, ‘द केरल स्टोरी’ को किया जाएगा Tax Free

फिल्म 'द केरल स्टोरी' का टेलर जबसे रिलीज किया गया है, तब से देश की राजनीति में भू-चाल सा आ गया है। कर्नाटक में होने वाले चुनावों पर इसका असर दिखाई पड़ रहा है।

लखनऊ, एजेंसी। उत्तर प्रदेश में फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ को टेक्स फ्री किया जाएगा। प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को अपने पूरे मंत्रीमंडल के साथ स्पेशल स्क्रीनिंग में यह फिल्म देख सकते हैं। इससे पहले मध्य प्रदेश में फिल्म को टैक्स फ्री करने की बात कही गई है। वहीं पश्चिमी बंगाल में फिल्म को बैन कर दिया गया है। ये खबरें सुर्खियों में हैं।

फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ का टेलर जबसे रिलीज किया गया है, तब से देश की राजनीति में भू-चाल सा आ गया है। कर्नाटक में होने वाले चुनावों पर इसका असर दिखाई पड़ रहा है। पक्ष और विपक्ष पर जमकर एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं।

केरला स्टोरी टैक्स फ्री करने जा रही है

फिल्म को देश में कहीं बैन किया जा रहा है तो कहीं टैक्स फ्री भी किए जाने की बाते सामने आ रही है। इस बीच अब उत्तर प्रदेश सरकार भी इसे टैक्स फ्री करने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी ने मंगलवार को खुद ट्वीट कर फिल्म को टैक्स फ्री करने की बात कही है। खबर यह भी है कि मुख्यमंत्री योगी मंगलवार देर शाम को अपने पूरे मंत्रिमंडल के साथ स्पेशल स्क्रीनिंग में फिल्म देख भी सकते हैं। इससे पहले मध्य प्रदेश में फिल्म को टैक्स फ्री किया गया है, वहीं पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार ने इसे बैन कर दिया है।

महिलाओं के एक समूह की कहानी को दर्शाया गया है

‘द केरल स्टोरी’ का निर्देशन सुदीप्तो सेन ने किया है और इसके निर्माता विपुल अमृतलाल शाह है। निर्मित 2023 की भारतीय हिंदी भाषा की फिल्म है। फिल्म में केरल की महिलाओं के एक समूह की कहानी को दर्शाया गया है, जिनका धर्मान्तरण करा दिया गया है। वे इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया में शामिल हो गए। यह फिल्म पांच मई को रिलीज की गई है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

दिल्ली की इन जगहों में कर सकते हैं प्री वेडिंग शूट, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शादी का मौसम शुरू होने...

Vastu Tips: तरक्की पाने के लिए रखें इन वास्तु उपायों का ध्यान, तरक्की हो जाएगी डबल

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) घर...

Astro Today 25 March 2026: मीन राशि -नहीं इनकम के सोर्स मिलेंगे, धन लाभ हो सकता है

धन लाभ: एक्स्ट्रा इनकम के सोर्स मिल सकते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵