back to top
29.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

Film The Kerala Story 2: ‘द केरल स्टोरी 2’ को लेकर कई विवाद हुए फिल्म कोर्ट तक पहुंच गई लेकिन अब बीते दिन फिल्म रिलीज हो गई हैं तो चलिए उसके कलेक्शन जानते हैं।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के बीच आखिरकार शुक्रवार को फिल्म The Kerala Story 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। निर्देशक सुदीप्तो सेन की इस फिल्म को लेकर पहले से ही माहौल गर्म था। रिलीज से पहले कानूनी अड़चनों और विरोध के चलते कई राज्यों में शो टाइमिंग को लेकर असमंजस बना रहा, लेकिन तमाम चर्चाओं के बीच फिल्म ने आखिरकार थिएटर का रास्ता पकड़ लिया। अब सबकी नजरें इस बात पर थीं कि क्या विवाद फिल्म के लिए फायदे का सौदा साबित होंगे या बॉक्स ऑफिस पर असर डालेंगे। पहले दिन के आंकड़े सामने आ चुके हैं, जो एक संतुलित लेकिन उम्मीदों से थोड़ा कम शुरुआत की ओर इशारा करते हैं।

ओपनिंग डे कलेक्शन: ठीक-ठाक शुरुआत, लेकिन पहले पार्ट से पीछे


शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने ओपनिंग डे पर रात 11 बजे तक करीब 3.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। हालांकि यह आंकड़ा फाइनल नहीं माना जा रहा है, क्योंकि देर रात के शो की कमाई इसमें जुड़ सकती है। इसके बावजूद यह साफ है कि फिल्म की शुरुआत ठीक-ठाक रही, लेकिन 2023 में आई पहली फिल्म The Kerala Story के मुकाबले कमजोर दिख रही है। पहले पार्ट ने रिलीज के दिन ही 8.03 करोड़ रुपये की दमदार कमाई की थी, जिसने ट्रेड पंडितों को चौंका दिया था। ऐसे में सीक्वल की ओपनिंग उससे काफी पीछे नजर आ रही है। अब देखना दिलचस्प होगा कि वीकेंड पर फिल्म रफ्तार पकड़ पाती है या नहीं।

कहानी और विवाद: क्या है फिल्म का मुद्दा?


‘द केरल स्टोरी 2’ की कहानी को लेकर मेकर्स का दावा है कि यह वास्तविक घटनाओं से प्रेरित है। फिल्म में तीन युवतियों की कहानी दिखाई गई है, जो प्रेम और भरोसे के नाम पर लिए गए फैसलों के बाद मुश्किल हालात में फंस जाती हैं। कथित धर्म परिवर्तन और रिश्तों में धोखे जैसे संवेदनशील विषय को फिल्म में उठाया गया है। यही वजह है कि रिलीज से पहले यह फिल्म बहस और विवाद का केंद्र बनी रही। फिल्म में ऐश्वर्या ओझा, अदिति भाटिया और उल्का गुप्ता अहम भूमिकाओं में नजर आई हैं।

बॉक्स ऑफिस पर टक्कर


फिलहाल सिनेमाघरों में इस फिल्म की टक्कर तापसी पन्नू की ‘अस्सी’ और शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ से हो रही है। तापसी की फिल्म ने अपने आठवें दिन 42 लाख रुपये की कमाई की, जबकि शाहिद की फिल्म ने 15वें दिन 87 लाख रुपये बटोरे। ऐसे में नई रिलीज होने के कारण ‘द केरल स्टोरी 2’ को शुरुआती बढ़त जरूर मिली है, लेकिन लंबी रेस में टिके रहना कंटेंट और वर्ड ऑफ माउथ पर निर्भर करेगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न Jhanvi Kapoor का हर लुक होता है खास, सोशल मीडिया पर ढाती हैं कहर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जाह्नवी कपूर (Jhanvi kapoor) अपने...

गर्मियों के लिए बहुत खास है ये फल, सेहतमंद रहने का आसान तरीका

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों में वैसे कई सारे...

DC vs MI Pitch Report: दिल्ली में रन बरसेंगे या गेंदबाज करेंगे कमाल? जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स...

उड़ने से पहले संभल जाएं! 60 हजार का टिकट पहुंचा 1.5 लाख के पार, इंटरनेशनल फ्लाइट्स के किराये में बंपर उछाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पश्चिम एशिया में बढ़ते ईरान-इज़राइल-अमेरिका...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵