नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ की जज Archana Puran Singh ने अपनी और बाकी स्टार कास्ट की फीस का जिक्र किया है। अर्चना पूरन सिंह ने बताया है कि बाकी स्टार कास्ट उनसे दोगुनी फीस ले जाती है। बता दें कि, अर्चना पूरन सिंह अपनी हंसी के अलावा कुछ न करने को लेकर ट्रोल होती रहती हैं। हालांकि, एक्ट्रेस ने इन बातों का डटकर सामना किया है और सटीक जवाब भी दिया है। एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने हैरान करने वाला खुलासा किया है।
फीस को लेकर बोली अर्चना पूरन सिंह
अर्चना पूरन सिंह ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि उन्हें सुनील ग्रोवर, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा और राजीव ठाकुर के अलावा अन्य कलाकारों की तुलना में कम फीस मिलती है। एक इंटरव्यू के दौरान जब होस्ट सिद्धार्थ कन्नन ने किकू शारदा से पूछा- आपको बुरा नहीं लगता आप इतनी मेहनत करते हैं और अर्चना जी केवल हंसकर पैसे कमाती हैं। इस पर अर्चना पूरन सिंह ने कहा, “पैसे ये लोग डबल ले जाते हैं। तो सही है ना मेहनत करो भाई।”
सबको अपनी मेहनत के लिए मिलते हैं पैसे
अर्चना पूरन सिंह ने मजाकिया अंदाज में बताया की सबको उनकी मेहनत और काम के अकॉर्डिंग फीस मिलती है। एक्ट्रेस ने कहा, ‘मुझे हंसने के लिए पैसे मिलते हैं और उन्हें अपनी कड़ी मेहनत के लिए पैसे मिलते हैं। कुछ को उनकी सुंदरता के लिए पैसे मिलते हैं, तो कुछ को उनकी प्रतिभा के लिए।’
कब आएगा शो का दूसरा सीजन
शो ‘The Great Indian Kapil Sharma’ सीजन 2 का प्रीमियर 21 सितंबर 2024 को हो रहा है। एक बार फिर से पूरी स्टार कास्ट लोगों को गुदगुदाने के लिए तैयार है। नए सीजन के पहले एपिसोड में आलिया भट्ट और वेदांग रैना अपनी फिल्म ‘Jigra’ का प्रमोशन करते हुए नजर आएंगे। इसके अलावा करण जौहर, सैफ अली खान, जूनियर एनटीआर, जान्हवी कपूर भी रोहित शेट्टी भी बतौर गेस्ट नजर आ सकते हैं।




