नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मोहित सूरी के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘सैयारा’ काफी हिट साबित हो रही है। इस फिल्म से अहान पांडे ने डेब्यू किया है तो वहीं इस फिल्म में अहान के साथ अनीत पड्डा भी नजर आ रही हैं।18 जुलाई को फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई और शानदार तरीके से शुरुआत की। दूसरे दिन भी कारोबार कमाल का रहा। तो चलिए जानते हैं वीकेंड पर फिल्म का कलेक्शन कैसा रहा?
फिल्म ‘सैयारा’ में अहान पांडे और अनीत पड्डा लीड रोल में हैं। फिल्में दोनों की केमिस्ट्री लोगों को काफी ज्यादा पसंद आ रही है तो वही सोशल मीडिया पर भी इस फिल्म को काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है हर कोई इसको काफी अच्छा बता रहा है। वहीं आपको बता दें कि, फिल्म ने ओपनिंग डे पर 21 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन करके खाता खोला। और शनिवार को दूसरे दिन इसमें और बढ़त दर्ज हुई और कमाई 25 करोड़ रही।
वीकेंड पर किया इतना कलेक्शन
फिल्म ‘सैयारा’ ने वीकेंड की छुट्टी का पूरा फायदा उठा लिया है। फिल्म ने तीसरे दिन 37 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।इस अनुसार फिल्म का टोटल कारोबार 83 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म का बजट करीब 50-60 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। इस हिसाब से यह फिल्म ब्लॉकबस्टर बन चुकी है। कॉल लगातार इस फिल्म को दर्शकों का प्यार मिल रहा है।
आपको बता दें, फिल्म ‘सैयारा’ सिनेमाघरों में यह फिल्म अनुपम खेर की ‘तन्वी द ग्रेट’ और सोनाक्षी सिन्हा की ‘निकिता रॉय’ के साथही 18 रिलीज हुई। लेकिन इन दोनों फिल्मों को पछाड़ते हुए ‘सैयारा’ बॉक्स ऑफिस में धमाल मचा रही है और इसके आंकड़े अगर ऐसे ही आते रहे तो यह फिल्म जल्द ही 100 करोड़ पार कर जाएगी।





