back to top
15.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Saiyaara का चल गया जादू, फिल्म देखकर दीवाने हुए फैंस , शर्ट निकालकर डांस करते हुए वीडियो हुआ वायरल

मोहित सूरी द्वारा निर्देशित हालिया रिलीज फिल्म सैयारा जो इस समय सभी थियेटर में गदर मचा रही है, फिल्म को रिलीज हुए एक ही दिन हुआ है लेकिन, इसकी दीवानगी लोगों के सिर चढ़कर बोल रही है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। डायरेक्टर मोहित सूरी की हालिया रिलीज फिल्म सैयारा फैंस के बीच पॉपुलर हो रही है। फिल्म को रिलीज हुए अभी एक ही दिन हुआ है और इसका क्रेज सभी के सिर चढ़कर बोल रहा है। आज के समय में जहां फिल्में सिर्फ बड़े एक्टर्स के नाम से चलती हैं, वहीं मोहित सूरी के डायरेक्शन में बनी फिल्म सैयारा जो 18 जुलाई यानी बीते दिन रिलीज हुई है। इस समय थिएटर पर पहुंचते ही धमाका कर रही हैइस फिल्म में नए एक्टर अहान पांडे औए अनीत पड्डा लीड रोल में नजर आ रहे हैं। इस रोमांटिक-म्यूज़िकल ड्रामा को दर्शकों का इतना प्यार मिल रहा है कि थिएटर से वीडियोज जमकर वायरल हो रही हैं। हाल ही में इसकी एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुई है। जिसमें लोग थिएटर के अंदर नाच रहे हैं। इस मूवी से अहान पांडे और अनीत पड्डा ने डेब्यू किया है। आइए आपको दिखाते हैं ये वायरल वीडियो जो हर जगह छाई हुई है।

सैयारा के कायल हुए फैंस 


सैयारा फिल्म का चारों तरफ मचा बवाल, फिल्म देखने के बाद फैंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स आ रहा है। थिएटर से फैंस की वीडियो वायरल हो रही है। जिसमें ये वायरल वीडियो जो हर जगह छाई हुई है। फिल्म ने पहले दिन ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। इसमें सभी फैंस अहान की परफॉर्मेंस के दीवाने हो रहे हैं। इंटरनेट पर पांडे को ‘द जेन-जेड स्टार’ कहा जा रहा है । क्योंकि ‘सैयारा’ में उनके अभिनय ने फैन्स के चेहरों पर मुस्कान और आंसू दोनों ला दिए हैं। इसकी खुशी जाहिर करते एक वीडियो में देखा जा सकता है फैंस शर्ट निकालकर डांस कर रहे हैं। ऐसा अक्सर किसी बड़ी मूवी या बड़े स्टार की रिलीज पर देखा जाता है। इस फिल्म पर फैंस के रिएक्शन जबरदस्त आ रहे हैं।

एक-दूसरे के प्यार में पागल हीरो-हीरोइन को देखं पागल हुए फैंस 


बात करें फिल्म की पहले दिन की कमाई की तो, इसने पहले दिन ही 20 करोड़ के करीब कलेक्शन किया है। मोहित सूरी द्वारा निर्देशित सैयारा ” फिल्म की कहानी पत्रकार वाणी बत्रा और सबसे बड़े गायक बनने का सपना देखने वाले कृष कपूर पर बनी है। वे आपस में टकराते हैं और एक-दूसरे के प्यार में पागल हो जाते हैं। इस फिल्म से अहान पांडे यश राज फिल्म्स(वाईआरएफ)के हीरो के रूप में लॉन्च हो रहे हैं। स्टूडियो ने बहुप्रशंसित सीरीज़ बिग गर्ल्स डोंट क्राई में अपने शानदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतने वाली अनीत पड्डा को अगली यश राज फिल्म्स यानी (वाईआरएफ) के हीरोइन रूप में चुना है।

https://twitter.com/Diltohibata/status/1946439680091672806

सैयारा का जादू चल गया


फिल्म सैयारा देखने पहुंची ऑडियंस फिल्म की कहानी और इमोशनल लव स्टोरी से इतना प्रभावित हो गई कि, वायरल वीडियोज में देखा जा सकता है। फैंस अहान को स्क्रीन पर देखकर ऐसे एन्जॉय कर रहे हैं। मानो कोई लाइव कॉन्सर्ट चल रहा हो। रेडिट यूजर ने लिखा कि, यकीन नहीं हो रहा है कि फिल्म सैयारा के लिए लोग इतने पागल हो रहे हैं।वहीं एक यूजर ने लिखा, जब फिल्म में ये गाना आता है, तो इतना जबरदस्त तरीके से दिखाया गया है कि रोंगटे खड़े हो जाते हैं। मैं तो रोने लग गया। लोग सीटियां मार रहे थे, चिल्ला रहे थे। शायद जब उम्मीद से ज्यादा अच्छा मिलें तो ऐसा ही होता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Travel Tips: बिना देरी के निकल जाएं इन जगहों पर, सुंदर हरा -भरा दिखेगा नजारा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप कई दिनों से...

Vastu Tips: नवरात्रि के नौ दिनों तक करें ये खास उपाय, घर में बनी रहेगी सुख समृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navratri) शुरू हो गई...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵