back to top
24.8 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ ने उठाया वीकेंड का फायदा! 4 दिनों में कितनी की कमाई?

वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की स्‍टारर फिल्‍म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ ने रिलीज के चार दिनों में बेहतर कमाई कर ली है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की रोमांटिक कॉमेडी ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ 2 अक्टूबर को रिलीज़ हुई, लेकिन पहले दिन ही ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा चैप्टर 1’ से क्लैश का सामना करना पड़ा। बॉक्स ऑफिस पर कांतारा की जबरदस्त कमाई ने नई फिल्म की शुरुआत चुनौतीपूर्ण बना दी है।

वहीं, ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए रखी है, लेकिन कमाई के मामले में यह ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा चैप्टर 1’ से पीछे चल रही है। रिलीज़ के चौथे दिन यानी पहले संडे को फिल्म ने कितनी कमाई की, यह अब देखना बाकी है।

फिल्‍म ने चौथे दिन कितनी की कमाई?

‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का निर्देशन शशांक खेतान ने किया है। फिल्म में वरुण धवन, जाह्नवी कपूर, सान्या मल्होत्रा और रोहित सराफ समेत कई कलाकारों ने महत्वपूर्ण भूमिकाएँ निभाई हैं।

‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ को ‘कांतारा चैप्टर 1’ से क्लैश होने का असर भुगतना पड़ रहा है, जिसकी वजह से फिल्म बॉक्स ऑफिस पर डबल डिजिट में कमाई नहीं कर पा रही है। फिर भी रिलीज़ के चार दिनों में इसने ठीक-ठाक कलेक्शन किया है। कलेक्शन की बात करें तो…

‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन:

ओपनिंग डे: 9.25 करोड़

दूसरा दिन: 5.5 करोड़ (40.54% की गिरावट)

तीसरा दिन: 7.5 करोड़ (36.36% की बढ़त)

चौथा दिन (संडे): 7.63 करोड़

इन चार दिनों में फिल्म की कुल कमाई 29.88 करोड़ रुपये रही।

फिल्‍म का नहीं निकाल पाई आधा बजट

‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ को रिलीज़ हुए चार दिन हो चुके हैं, लेकिन फिल्म अभी तक अपने आधे बजट के भी कलेक्शन तक नहीं पहुँच पाई है। फिल्म की लागत लगभग 80 करोड़ बताई जा रही है, जबकि चार दिनों में इसकी कमाई सिर्फ करीब 30 करोड़ हुई है।

ऐसे में अगर ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ को हिट बनना है तो इसे 100 करोड़ से अधिक का कलेक्शन करना होगा। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि ‘कांतारा चैप्टर 1’ की दबंग मौजूदगी के बीच यह फिल्म वीकडेज़ में कितनी कमाई कर पाती है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵