नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा इस समय लंदन में हैं। बता दें कि दोनों ने लंदन में विंबलडन का क्वार्टर फाइनल देखा। इस दौरान दोनों कपल ने फॉर्मल लुक कैरी किया हुआ है जो लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। यह पहली बार नहीं है जब कियारा और सिद्धार्थ कपल गोल सेट करते हुए नजर आए हों, इससे पहले भी कई बार दोनों को कपल गोल सेट करते देखा गया है। सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की यह तस्वीरें जमकर वायरल हो रही है।
कियारा आडवाणी का सिंपल स्टाइलिश लुक
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने अपने फॉर्मल लुक को काफी यूनिक रखा है। दोनों को पेस्टल ब्लू कलर के पेंट सूट में देखा गया। इस आउटफिट के साथ कियारा ने व्हाइट कलर की हिल्स कैरी की हुई है। एक्ट्रेस ने किसी तरह की एसेसरीज नहीं पहनी है। इस तरह से उनका लुक सिंपल और स्टाइलिश लग रहा है। कियारा मिनिमल मेकअप और खुले बालों में बहुत खूबसूरत लग रही हैं।
1720585502602-13eddcefa7dd3f9c1369e1ecce25d3e21720544389324646_original.avifसिद्धार्थ मल्होत्रा का स्टाइलिश लुक
सिद्धार्थ मल्होत्रा के लुक की बात करें तो एक्टर भी किसी से कम नहीं लग रहे हैं। उन्होंने नीली शर्ट के साथ डार्क ग्रे पैंट और व्हाइट ब्लेजर पहने हुआ है जिसमें वह बेहद स्मार्ट लग रहे हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने इस फॉर्मल लुक को हरी टाई और ब्लैक शूज के साथ कंप्लीट किया है। इतना ही नहीं, वेन्यू पर पहुंचने से पहले दोनों कपल ने कैमरे के सामने जमकर पोज दिए।
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा का वीडियो वायरल
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी का एक छोटा सा वीडियो भी सामने आया है जिसमें दोनों क्वार्टर फाइनल देखते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें कि, अक्सर ही सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी को स्टाइलिश लुक में देखा जाता है। हाल ही में सिद्धार्थ और कियारा मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए थे, इस दौरान दोनों कपल अपने सिंपल और स्टाइलिश लुक में नजर आए थे।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, रफ़्तार – रफ्तार:




