नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और एक्ट्रेस कियारा आडवाणी बॉलीवुड के लवेबल कपल में से एक है। दोनों की जोड़ी एक साथ बहुत अच्छी लगती है। बता दें कि, दोनों कपल मुंबई एयरपोर्ट पर हाथों में हाथ डाले नज़र आए। इस दौरान उनका लुक चर्चा में बना हुआ है। कियारा आडवाणी सिंपल आउटफिट में स्टाइलिश नजर आ रही हैं। वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा भी फैशन के मामले में आगे रहते हैं।
1720435358571-KiaraAdvaniSidharthMalhotra6_d.jpg
कियारा का सिंपल एयरपोर्ट लुक
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी अपने सिंपल से लुक में अट्रैक्टिव लग रहे हैं। फैंस को भी कपल का सिंपल सा लुक बेहद स्टाइलिश लगा। कियारा आडवाणी ने अपने एयरपोर्ट लुक को सिंपल रखा। एक्ट्रेस ने क्लासिक व्हाइट टी-शर्ट को ब्लैक जींस के साथ पेयर किया है। इसके साथ उन्होंने अपने लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए कैप पहना है, जो स्पोर्टी लुक दे रहा है। इसके साथ कियारा ने बेज हैंडबैग कैरी किया है।
1720435424051-KiaraAdvaniSidharthMalhotra4_d.jpg
सिद्धार्थ मल्होत्रा का एयरपोर्ट लुक
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने एयरपोर्ट लुक को काफी सिंपल रखा है जिसमें एक्टर स्टाइलिश दिख रहे हैं। एक्टर वाइट टी-शर्ट और ब्लैक पेंट में नजर आ रहे हैं। इसके साथ उन्होंने डेनिम जैकेट कैरी किया हुआ है। सिद्धार्थ मल्होत्रा अक्सर अपने एयरपोर्ट लुक को सिंपल और स्टाइलिश रखते हैं। सोशल मीडिया पर एक्टर की यह तस्वीर वायरल हो रही है, जिसे देखने के बाद फैंस भी खूब तारीफ कर रहे हैं।
बॉलीवुड के स्टाइलिश कपल
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी बॉलीवुड के स्टाइलिश कपल में से एक है। दोनों ही अपने एयरपोर्ट लुक से कपल गोल सेट करते हैं। दोनों कपल को अक्सर कम से कम एसेसरीज और कंफर्टेबल कपड़ों में देखा जाता है। कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के ट्रैवल लुक से इंस्पिरेशन लिया जा सकता है। वह ट्रैवलिंग के समय कंफर्टेबल और स्टाइलिश फैशन फॉलो करते हैं।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, रफ़्तार – रफ्तार:




