नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। करण जौहर (Karan Johar) का शो ‘द ट्रेटर्स’ (The Traitors) अपने दूसरे सीजन के साथ प्राइम वीडियो पर दस्तक देने जा रहा है। हाल में ही करण जौहर ने इसका खुलासा करते हुए एक पोस्ट भी शेयर किया है। बता दें कि, पहले सीजन की सक्सेस के बाद मेकर्स ने इसे वापस लाने का फैसला किया अब फैंस बड़े ही बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं। वहीं ‘द ट्रेटर्स 2’ के कंटेस्टेंट्स के नाम भी धीरे-धीरे सामने आने लगे हैं।
क्रिकेटर शुभमन गिल की बहन की होगी एंट्री
शो ‘द ट्रेटर्स’ से जुड़ी अब कई बड़ी अपडेट आने लगी हैं साथ ही इस शो में हिस्सा लेने वाले सदस्यों के नाम भी सामने आने लगे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार ये खबर आ रही हैं कि, भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल की बहन शहनील गिल का नाम भी ‘द ट्रेटर्स 2’ के कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में शामिल हो गया है। शहनील गिल भी इस शो में कंटेस्टेंट्स के बीच रहकर गेम खेलती नजर आने वाली हैं।
क्या करती है शहनील गिल?
भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल की बहन शहनील गिल सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं। वो अक्सर सोशल मीडिया पर रील्स शेयर करती रहती हैं।वहीं अपने भाई शुभमन गिल के साथ भी शहनील फोटोज और वीडियोज शेयर करती हैं। अब शो ‘द ट्रेटर्स 2’ में अगर शहनील की एंट्री हो जाती है तो वो कैसा गेम खेलती हैं, ये देखना दिलचस्प होगा।
इन सेलेब्स का नाम भी आ रहा सामने
‘द ट्रेटर्स’ के लिए कई और बड़े नाम सामने आ रहे हैं, इसमें अभिषेक मल्हान, मुनव्वर फारूकी, मल्लिका शेरावत, रिया चक्रवर्ती, शालिनी पासी, दलीप ताहिल, रुबीना दिलैक, हिना खान और श्वेता तिवारी का नाम भी इस लिस्ट में हैं। हालांकि अभी तक नामों में से कोई कन्फर्म नहीं हुआ है और न ही किसी ने अपने नाम की पुष्टि की है।




