back to top
26.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

स्क्रीन पर कभी एक साथ नहीं दिखे शाहरुख खान और तब्बू, एक्ट्रेस बोलीं- कुछ फिल्में मैंने रिजेक्ट की कुछ उन्होंने

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान के साथ काम करने का सपना हर एक एक्ट्रेस का होता है, लेकिन तब्बू ने शाहरुख खान के साथ कोई फिल्म नहीं की है।

कुछ सेकेंड का कैमियो रोल

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान के साथ काम करने का सपना हर एक एक्ट्रेस का होता है, लेकिन तब्बू ने शाहरुख खान के साथ कोई फिल्म नहीं की है। साल 2002 में फिल्म ‘साथिया’ के बाद दोनों को आखरी बार ‘ओम शांति ओम’ में देखा गया। इन फिल्मों में तब्बू का कुछ सेकेंड का कैमियो रोल ही था। इसके बाद शाहरुख खान और तब्बू कभी साथ नजर नहीं आए। एक साथ फिल्म न करने को लेकर तब्बू ने बड़ा खुलासा भी किया है।

एक्ट्रेस ने किया खुलासा

एक्ट्रेस तब्बू ने एक इंटरव्यू के दौरान शाहरुख खान के साथ काम ना करने को लेकर एक्टर्स की इनसिक्योरिटी के बारे में बताया है। तब्बू ने कहा, ‘हर कोई चाहता है कि फिल्म में एक को-एक्टर मिले, लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है कि मिल ही जाए। इसलिए आपको जो मिलता है उससे काम चलाना पड़ता है।’ 

तब्बू ने रिजेक्ट की फिल्में

तब्बू से पूछा गया की उन्होंने शाहरुख खान के साथ फिल्म क्यों नहीं की ? एक्ट्रेस ने कहा, ‘मैं प्रोड्यूसर नहीं हूं, डायरेक्टर नहीं हूं, स्क्रीन राइटर नहीं हूं, ना ही ये बता सकती हूं की शाहरुख अगली फिल्म किसके साथ करेंगे। मैं सिर्फ उन्हीं फिल्मों के बारे में बता सकती हूं, जो मुझे ऑफर होने वाली है। शाहरुख और मुझे साथ में कई फिल्में ऑफर हुई थी, लेकिन कुछ के लिए मैंने मना कर दिया कुछ के लिए शाहरुख ने। मैं शाहरुख की बहुत रिस्पेक्ट करती हूं, फैंस भी हमे साथ काम करते देखना चाहते हैं।’

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

कल्प नाम का मतलब-Kalp Name Meaning

Meaning of Kalp / कल्प नाम का मतलब :...

Deepika Padukone ने लेदर जैकेट में ढाया कहर, बढ़ गया इंटरनेट का पारा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। Deepika Padukone का नाम बॉलीवुड...

गर्मी में बनना चाहती हैं क्रीमी और टेस्टी कुल्फी? तो ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली ,रफ्तार डेस्क। गर्मी का मौसम आते ही...

गर्मी में हीटवेव से ऐसे करें बचाव, इन टिप्स को फॉलो करके सेहत का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵