back to top
23.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Zee Cine Awards 2024 में Shah Rukh Khan को मिला सर्वश्रेष्ठ अवार्ड, रीक्रिएट किया अपना पॉपुलर सीन

रविवार को आयोजित किये गए 'जी सिने अवॉर्ड्स' में शाहरुख खान को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवॉर्ड मिला। इसके साथ ही, एक्टर ने पुरानी फिल्मों की यादें भी ताजा की हैं।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। एक तरफ जहां हॉलीवुड में 96वें एकेडमी अवॉर्ड्स यानी ‘ऑस्कर‘ की चर्चा हो रही है। वहीं, भारत में ‘जी सिने अवॉर्ड्स’ के रेड कार्पेट पर पूरा बॉलीवुड एक साथ नजर आ रहा है। साथ ही, इस बार शाहरुख खान को एक नए अंदाज में भी देखा गया, जहां एक्टर ने अपनी फिल्म का एक सीन भी रीक्रिएट किया।

‘ज़ी सिने अवॉर्ड्स’ में शाहरुख को मिला सर्वश्रेष्ठ अवार्ड

‘जी सिने अवॉर्ड्स’ में शाहरुख खान को इस साल का सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और उनकी फिल्म ‘जवान’ को बेस्ट फिल्म के अलावा वीएफएक्स, बेस्ट एक्शन का अवॉर्ड मिला है। बता दें, कि साल 2023 में शाहरुख ने 4 साल के अंतराल के बाद बॉक्स ऑफिस पर वापसी की थी। इस अवार्ड शो में पुरस्कार के लिए अभिनेता की 3 फिल्में ‘पठान’, ‘जवान’ और ‘डंकी’ दौड़ में थीं, जहां किंग खान को सफलता ‘जवान’ के लिए मिली।

24 साल बाद शाहरुख खान ने वायलिन बजाकर किया सीन रीक्रिएट

‘जी सिने अवॉर्ड्स’ में एक्टर साल 2000 में रिलीज हुई फिल्म ‘मोहब्बतें‘ के एक पॉपुलर सीन को रीक्रिएट करते नजर आ रहे हैं। इसमें शाहरुख ने राज मल्होत्रा का किरदार निभाया था। किंग खान ने 24 साल बाद इस पुरस्कार समारोह में वायलिन बजाकर सभी को प्रभावित करने वाले इस प्रतिष्ठित दृश्य को फिर से बनाया। ये वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इन वीडियो को पैपराजी के साथ एक्टर के फैन पेज से भी शेयर किया गया है।

जी सिने अवॉर्ड्स’ में नजर आएं फिल्मी सितारें

‘जी सिने अवॉर्ड्स’ में शाहरुख खान, रानी मुखर्जी, अनन्या पांडे, आलिया भट्ट, बॉबी देओल जैसे दिग्गज कलाकारों ने शिरकत की। वहीं शाहरुख के साथ-साथ रानी मुखर्जी, कार्तिक आर्यन, बॉबी देओल, आलिया भट्ट, कियारा आडवाणी को भी अवॉर्ड मिले। इसके साथ ही लोकप्रिय साउथ संगीत निर्देशक अनिरुद्ध ने ‘जवान’ के लिए ‘सर्वश्रेष्ठ बीजीएम’ पुरस्कार जीता। इसके अलावा शिल्पा राव को फिल्म ‘पठान’ के गाने ‘बेशरम रंग’ के लिए बेस्ट फीमेल सिंगर का अवॉर्ड दिया गया।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- https://www.raftaar.in/

Advertisementspot_img

Also Read:

Alia Bhatt Birthday: 19 की उम्र में एक्ट्रेस ने किया डेब्यू, बड़ा अनोखा रहा अब तक का फिल्मी सफर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आलिया भट्ट सिनेमा की चर्चित अदाकाराओं में से एक हैं। एक्ट्रेस ने कम समय में अपनी खास पहचान बनाई है।...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...