नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 96वें ऑस्कर्स अवॉर्ड्स यानी ‘ऑस्कर 2024’ कई दिनों से सुर्खियों में बना हुआ है। वहीं, 10 मार्च की रात को अमेरिका में 96वें एकेडमी अवॉर्ड की घोषणा हो गई और भारत में इसका प्रसारण 11 मार्च 2024 को सुबह 4 बजे से डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर लाइव देखा गया।
‘ओपनहाइमर’ ने दिखाया कमाल
इस साल ऑस्कर के लिए नॉमिनेशन्स की घोषणा 23 जनवरी को कर दी गई थी, जिसमें सबसे ज्यादा नॉमिनेशन ‘ओपेनहाइमर’ को मिले थे। वहीं, डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘ओपनहाइमर’ ने बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड भी जीता है। ऑस्कर्स 2024 में ओपनहाइमर को 13 कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला था, जिसमें से 7 ने अवॉर्ड जीते हैं। इनमें बेस्ट एक्ट्रेस, बेस्ट एक्टर, बेस्ट डायरेक्टर भी शामिल हैं।
96वें एकेडमी ऑस्कर अवॉर्ड्स के विनर्स की लिस्ट
बेस्ट फिल्म
-
अमेरिकन फीक्शन
-
एनाटॉमी ऑफ ए फॉल
-
बार्बी
-
द होल्डओवर्स
-
किलर्स ऑफ द फ्लोअर मून
-
मेस्ट्रो
-
पुअर थिंग्स
-
द जॉन ऑफ इंटरेस्ट
-
ओपनहाइमर- विनर
बेस्ट एक्टर
-
ब्रैडली कॉपर- मेस्ट्रो
-
कोलमैन डोमिंगो- रस्टिन
-
पॉल जियामाटी- द होल्डओवर्स
-
किलियन मर्फी, ओपेनहाइमर- विनर
-
जेफरी राइट- अमेरिकन फिक्शन
बेस्ट एक्ट्रेस
-
लिली ग्लैडस्टोन- किलर्स ऑफ द फ्लोअर मून
-
सैंड्रा हुल्लर- एनाटॉमी ऑफ ए फॉल
-
कैरी मुलिगन- मेस्ट्रो
-
एम्मा स्टोन- पुअर थिंग्स- विनर
-
एनेट बेनिंग- न्याद
बेस्ट डायरेक्टर
-
जोनाथन ग्लेजर- द जॉन ऑफ इंटरेस्ट
-
योर्गोस लैंथिमोस- पुअर थिंग्स
-
क्रिस्टोफर नोलन- ओपेनहाइमर- विनर
-
मार्टिन स्कोर्सेसे- किलर्स ऑफ द फ्लोअर मून
-
जस्टिन ट्राइट- एनाटॉमी ऑफ ए फॉल
जॉन सीना ने बिना कपड़ा पहने स्टेज पर किया हंगामा
ऑस्कर अवॉर्ड के दौरान जब जिमी किमल 50 साल पुरानी एक बात बता रहे थे तो उस समय एक व्यक्ति बिना कपड़ों के ही उनके पास पहुंच गया। बता दें, कि जिमी के इतना कहते ही स्टेज पर रेसलर और एक्टर जॉन सीना बिना कपड़े के आ गए, जिसके बाद हर तरफ हंगामा मच गया और उन्होंने वैसे ही बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन के विनर के नाम का ऐलान किया। फिर जॉन के कहने पर जिमी ने उन्हें कपड़े से लपेटा। गौरतलब है, कि ये सिर्फ एक प्रैंक था जिसे जॉन और जिमी दोनों ने मिलकर लोगों के साथ किया था।
खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in




