back to top
20.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Salman Khan Death Threat: सलमान खान को एक बार फिर मिली धमकी, मैसेज के जरिए मांगे 2 करोड़

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान को एक बार फिर जान से मारने की धमकी दी गई है। एक्टर से 2 करोड़ रुपए की फिरौती भी मांगी गई है।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। सलमान खान को लगातार जान से मारने की धमकी मिल रही है। भले ही एक्टर की सिक्योरिटी को बढ़ा दिया गया हो, लेकिन धमकियों का सिलसिला खत्म नहीं हो रहा है। बीते दिन मंगलवार को मुंबई ट्रैफिक पुलिस के पास शख्स ने मैसेज के जरिए धमकी दी और 2 करोड़ रुपए की मांग की। मैसेज भेजने वाले शख्स ने यह भी कहा है कि यदि उसे पैसे नहीं दिए गए तो वह सलमान खान को जान से मार देगा। यह पूरा मामला मुंबई के वर्ली पुलिस स्टेशन में दर्ज कर लिया गया है।

पहले भी मिल चुकी है धमकी

हाल ही में मुंबई पुलिस ने इससे पहले भी मामला दर्ज किया था जब बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी पर अनजान शख्स ने कॉल करके धमकी दी थी। इसके बाद युवक को उत्तर प्रदेश के नोएडा से गिरफ्तार किया गया था। अब यह दूसरा ऐसा मामला है जो दूसरे ही दिन सामने आया है। मुंबई पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘आरोपी ने पहले विधायक जीशान सिद्दीकी के हेल्पलाइन नंबर पर धमकी भरा संदेश भेजा और बाद में उस पर वॉयस कॉल किया, जिसमें उसने सिद्दीकी और अभिनेता सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी। यह घटना शुक्रवार को हुई।’ 

पहले धमकी देने वाला शख्स हुआ गिरफ्तार

नोएडा से गिरफ्तार हुए शख्स का नाम गुरफान बताया जा रहा है। बता दें कि, सोमवार को युवक ने जीशान सिद्दीकी को फोन करके सुपरस्टार सलमान खान को भी जान से मारने की धमकी दी थी। जीशान सिद्दीकी बाबा सिद्दीकी के बेटे हैं। बाबा सिद्दीकी एक राजनेता। 12 अक्टूबर को उनके बेटे के बांद्रा कार्यालय के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

मांगी गई थी फिरौती की रकम 

इससे पहले भी मुंबई पुलिस ने इस मामले में जमशेदपुर से एक युवक को गिरफ्तार किया था। युवक ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर सलमान खान को धमकी दी और 5 करोड़ रुपए की मांग की। मामले की जांच पड़ताल के बाद मुंबई पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया।

कब से शुरू हुआ था मामला

जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई और सलमान खान के बीच का यह मामला साल 1998 से शुरू हुआ था। सलमान खान के खिलाफ काला हिरण का शिकार करने का मामला दर्ज किया गया था। काले हिरण के शिकार मामले ने बिश्नोई समाज को नाराज कर दिया जिसकी वजह से आज तक सलमान खान लॉरेंस बिश्नोई की हिट लिस्ट में शामिल हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

पहले सिद्दू मूसेवाला को मारा, अब किस मशहूर पंजाबी सिंगर की जान लेने पर उतारू है लॉरेंस गैंग?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। लॉरेंस गैंग की ओर से मशहूर चेहरों को धमकी देने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। इसी कड़ी...
spot_img

Latest Stories

मार्च में पड़ रही मई जैसी गर्मी! दिल्ली-NCR में 14 मार्च से बदलेगा मौसम, हल्की बारिश की संभावना

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों...

Akshay Kumar अपनी इन सीक्वल फिल्मों से मचाएंगे धमाल, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अक्षय कुमार इस साल कई...

क्या आप भी चाहती हैं चेहरे पर अच्छा ग्लो? तो इन चीजों से बनाएं फेस पैक

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में दिन...

Vastu Tips: शुक्रवार के दिन करें वास्तु उपाय चमक उठेगा आपका भाग्य, मिलेगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना...