नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान लॉरेंस बिश्नोई गैंग की हिट लिस्ट में शामिल हो गए हैं। इस दौरान एक्टर को लंबे समय से धमकियां मिल रही है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ जब एक आरोपी ने एक्टर को धमकी दी, लेकिन उत्तर प्रदेश के नोएडा गौतम बुद्ध नगर से युवक को गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि, युवक की पहचान 20 वर्षीय गुरफान खान के नाम से हुई है। युवक पर यह आरोप है कि उसने बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्धिकी को फोन करके सलमान खान के लिए धमकी दी थी।
जीशान में दर्ज कराई शिकायत
जब जीशान सिद्दीकी के कार्यालय में युवक का धमकी भरा कॉल आया तो उन्होंने निर्मलनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। बता दें कि, बाबा सिद्दीकी की हत्या भी 12 अक्टूबर को हुई थी इसके बाद सलमान खान के सिक्योरिटी को और टाइट कर दिया गया था।
पुलिस के मुताबिक ये बात आई सामने
पुलिस में युवक गुरफान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, युवक ने डायरेक्ट पैसे की मांग नहीं की लेकिन धमकी के बहाने उनका मकसद था कि इस बहाने कुछ पैसे मिल जाएंगे।
नोएडा में छुपा था गुरफान
मुंबई पुलिस को यह सूचना मिली थी कि आरोपी गुलफान खान नोएडा में छुपा हुआ है। यह सूचना मिलते ही मुंबई की पुलिस टीम बांद्रा से नोएडा पहुंची और आरोपी को हिरासत में लिया। आरोपी ने बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी और सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी और पैसे की डिमांड की। फिलहाल पुलिस की पूछताछ के दौरान किसी गैंग में शामिल होने की खबर सामने भी आई है।
सलमान खान का वर्क फ्रंट
सलमान खान अभी बिग बॉस की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके अलावा एक्टोर का फिल्म सिंघम अगेन में चुलबुल पांडे वाला कैमियो नजर आएगा। एक्टर को कॉप यूनिवर्स में 1 नवंबर 2024 को देखने का मौका मिलेगा। वहीं, सलमान खान ने फिल्म सिकंदर की शूटिंग भी शुरू कर दी है।





