back to top
30.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सलमान खान ने बताई काले हिरण से जुड़ी कहानी, बोले – वो डरा हुआ था हमने उसे बिस्किट खिलाया

काले हिरण मामले में सलमान खान लगातार लॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर बने हुए हैं। इसी बीच एक्टर का एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने पूरे मामले के बारे में बताया है।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान काले हिरण मामले में कोर्ट से आजाद तो हो चुके हैं, लेकिन लॉरेंस बिश्नोई अभी भी एक्टर को लगातार धमकियां दे रहा है। बता दें कि, काले हिरण का यह मामला 1998 का है जब एक्टर फिल्म ‘हम साथ साथ हैं’ की शूटिंग कर रहे थे। ऐसे में सलमान खान का एक पुराना इंटरव्यू सामने आया है जिसमें उन्होंने बताया है कि काले हिरण के पूरे कांड की शुरुआत कैसे हुई थी। 

सलमान खान ने बताई थी काले हिरण की सच्चाई

साल 2009 में सलमान खान ने एनडीटीवी को दिए इंटरव्यू में इस मामले को लेकर खुलासा किया था। एक्टर ने इंटरव्यू में बताया कि वह कब कहां और कैसे शिकार पर गए थे। सलमान ने कहा, ‘फिल्म के पैकअप के बाद हम सब एक साथ गाड़ी में थे। इस दौरान सैफ, तब्बू, अमृता, नीलम और सोनाली भी थीं। हम सभी ने गाड़ी में फंसे एक डरे हुए हिरण को देखा। हमने उसे बाहर निकाला और पानी पिलाया। हिरण काफी डरा हुआ था थोड़ी देर बाद उसने बिस्किट खाया और वहां से भाग गया। मुझे लगता है कि यह सारा मामला वहीं से शुरू हुआ।’

एक परसेंट सच नहीं पता – सलमान खान

सलमान खान ने इंटरव्यू में कहा, ‘मेरे बारे में लोगों को ऐसा है की हंटिंग करता है, ये बदतमीजी करता है इसी ने इसको मारा है। अरे, आपको उस सच का एक परसेंट भी नहीं पता। सिर्फ इसलिए कि मैं दुनिया को कुछ कह नहीं सकता इसका यह मतलब नहीं कि मैं गलत हूं, मैं चुप रहना सही समझता हूं।’ 

उन्होंने कहा- नहीं मारा काला हिरण

सलमान खान ने इंटरव्यू में यह भी बताया कि उन्होंने काले हिरण को नहीं मारा, वो गलती किसी और की थी। एक्टर ने कहा, ‘असल में यह बहुत लंबी कहानी है मैंने काले हिरण को नहीं मारा है यह गलती किसी और की थी। अगर मैं किसी की जिंदगी या किसी शख्स को बचा सकता हूं, तो मैं इसे अपने ऊपर लूंगा और झूठ बोलूंगा।’

सलमान नही तो किसने मारा हिरण?

सोशल मीडिया पर जब सलमान का यह इंटरव्यू सामने आया तो लोग पूछने लगे कि अगर सलमान ने शिकार नहीं किया तो ऐसा कौन है। सलमान खान किसी को बचा रहे हैं और उसका इल्जाम अपने सिर ले रहे हैं। सलमान खान के अलावा कई और कलाकार भी साथ थे। हालांकि, उन सितारों का भी कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।

सलमान खान का वर्क फ्रंट 

सलमान खान लॉरेंस बिश्नोई से मिलने वाली धमकियों के बीच बिग बॉस 18 की शूटिंग कर रहे हैं। इसके अलावा वह फिल्म ‘सिंघम अगेन’ के कैमियो में भी नजर आने वाले हैं। सलमान खान फिल्म ‘सिकंदर’ की शूटिंग भी शुरू कर चुके हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

पहले सिद्दू मूसेवाला को मारा, अब किस मशहूर पंजाबी सिंगर की जान लेने पर उतारू है लॉरेंस गैंग?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। लॉरेंस गैंग की ओर से मशहूर चेहरों को धमकी देने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। इसी कड़ी...
spot_img

Latest Stories

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...

LPG गैस की किल्लत को लेकर बोले AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल, कहा- आने वाले दिनों में…

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान ईजरायल के बीच घमासान युद्ध...