back to top
21.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सलमान खान ने खत्म किया अरिजीत सिंह संग सालों पुराना विवाद, बोले– गलती मेरी थी, अब हम अच्छे दोस्त हैं

सलमान खान ने अरिजीत सिंह के साथ हुए पुराने विवाद पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि गलती उनकी थी, अब दोनों अच्छे दोस्त हैं।उन्होंने बताया कि अरिजीत ने ‘टाइगर’ और अब ‘बैटल ऑफ गलवान’ के लिए भी गाने गाए हैं।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क । बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने आखिरकार सिंगर अरिजीत सिंह से जुड़ी सालों पुरानी गलतफहमी पर चुप्पी तोड़ दी है। सलमान ने स्वीकार किया कि उस विवाद की वजह वो खुद थे और अब दोनों के बीच सबकुछ ठीक हो चुका है। उन्होंने कहा, अब हम अच्छे दोस्त हैं और साथ काम भी कर रहे हैं।

वो गलतफहमी थी और वो भी मेरी तरफ से।

‘बिग बॉस 19’ के वीकेंड का वार एपिसोड में स्टैंडअप कॉमेडियन रवि गुप्ता के साथ बातचीत के दौरान सलमान ने यह खुलासा किया। शो में रवि ने मजाक करते हुए कहा कि वह पहले सलमान से मिलने में हिचकिचा रहे थे क्योंकि उनकी शक्ल अरिजीत जैसी लगती है। इस पर सलमान मुस्कुरा पड़े और बोले, अब तो अरिजीत मेरे दोस्त हैं। जो कुछ हुआ था, वो गलतफहमी थी और वो भी मेरी तरफ से।

हमने बीती बातें भुला दी हैं

सलमान ने बताया कि अरिजीत सिंह ने फिल्म ‘टाइगर’ के लिए गाना गाया था और अब वह आने वाली फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ के लिए भी गाना दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमने बीती बातें भुला दी हैं, अब हम फिर से साथ हैं।

दरअसल, यह विवाद सालों पहले एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान शुरू हुआ था। मंच पर सलमान खान और रितेश देशमुख के मजाकिया एंकरिंग पर अरिजीत सिंह ने कहा था कि उन्हें नींद आ रही है। जवाब में सलमान ने भी तंज कसते हुए कहाथा, जब ऐसे गाने बनाओगे तो नींद ही आएगी।

इसके बाद दोनों के बीच ठन गई थी और लंबे समय तक अरिजीत के गाने सलमान की फिल्मों से हटा दिए गए थे, हालांकि, अब सलमान के इस बयान के बाद यह साफ हो गया है कि अरिजीत और सलमान के बीच की कड़वाहट पूरी तरह खत्म हो चुकी है, और दोनों जल्द ही साथ काम करते नजर आएंगे।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

अब राशन की दुकान से भी बन जाएगा Ayushman Card, जानें ऑनलाइन और ऑफलाइन आसान तरीका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सरकार ने आयुष्मान भारत योजना के...

Fulbright Nehru Masters Fellowship: अमेरिका में पढ़ाई का सुनहरा मौका, फीस से लेकर फ्लाइट तक सब फ्री

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। विदेश में पढ़ाई करना हर छात्र...

CSK को बड़ा झटका! अगले मैच में MS Dhoni के खेलने पर सस्पेंस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 के बीच Chennai Super...

मौसम के बदलाव से बिगड़ सकती है सेहत, इन बातों का रखें खास ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मौसम में काफी बदलाव देखने...

Exit Poll पर सख्ती: 9 से 29 अप्रैल तक बैन, नियम तोड़ने पर 2 साल की जेल और देना होगा जुर्माना

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में चल रहे विधानसभा चुनावों...

Iran-US Ceasefire: ईरान और अमेरिका के बीच हुआ युद्ध विराम, अब इस चीजों के दाम गिरने तय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान और अमेरिका के बीच हालिया...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵