नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सिनेमाघरों से लेकर ओटीटी तक आर माधवन की फिल्मों ने जबरदस्त कमाल दिखाया है। ‘3 ईडियट्स’ का कॉलेज वाला लड़का हो या ‘शैतान’ फिल्म का विलेन एक्टर ने हर किरदार बखूबी निभाया है। एक्टर की शानदार एक्टिंग को फैंस काफी ज्यादा पसंद करते हैं। इतना ही नहीं बल्कि उनका नाम सिनेमा में मोस्ट टैलेंटेड एक्ट्रेस की लिस्ट में भी शामिल है। लेकिन अगर अभी तक आप लोगों ने उनकी फिल्में नहीं देखी हैं तो उनके जन्मदिन के खास मौके पर ये फिल्में जरूर देखें।
3 ईडियट्स
आमिर खान के साथ फिल्म ‘3 इडियट्स’ में आर माधवन ने फरहान कुरैशी का किरदार निभाया था। यह फिल्म तीन दोस्तों पर निर्धारित है जो कॉलेज में पढ़ते हैं। आर माधवन के इमोशनल डायलॉग और कॉमिक टाइमिंग में सबका दिल जीत लिया था और फैंस उन्हें काफी ज्यादा पसंद करने लगे थे। यह फिल्म अमेजॉन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है आप उसे यहां से देख सकते हैं।
रहना है तेरे दिल में
2001में रिलीज हुई ‘रहना है तेरे दिल में’ फिल्म से आर माधवन सबसे ज्यादा पॉपुलर हुए थे। इस फिल्म में उन्होंने मेडी का किरदार निभाया था। फिल्म में उनके साथ दिया मिर्जा भी नजर आईं। न केवल फिल्म बल्कि फिल्म के गाने भी ब्लॉकबस्टर हिट बन गए थे। यह फिल्म जिओ सिनेमा और यूट्यूब पर उपलब्ध है आप वहां जाकर इसे देख सकते हैं।
तनु वेड्स मनु
फिल्म तनु वेड्स मनु से एक्टर के करियर को नई उड़ान मिली। इस फिल्म में एक्टर का रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा हर एक एंगल देखने को मिला इस फिल्म के दोनों भाग को दर्शकों ने काफी पसंद किया। यह फिल्म जिओ सिनेमा पर उपलब्ध है आप यहां से उसे देख सकते हैं।
शैतान
हाल में ही रिलीज हुई फिल्म ‘शैतान’ ने बॉक्स ऑफिस जबरदस्त कमाई की फिल्म में एक्टर ने विलन का किरदार निभाया है। और उनके साथ फिल्म में अजय देवगन भी हैं। फिल्म के डायलॉग और एक्टर का खलनायक लुक लोगों को काफी ज्यादा पसंद आया। फिल्म ‘शैतान’ नेटफ्लिक्स पर मौजूद है आप इसे वहां से देख सकते हैं।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार–





