back to top
29.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Birthday Special: राकेश रोशन इस वजह से मुंडवाऐ थे बाल, आज मना रहे हैं अपना 75वां बर्थडे, जानिये उनके किस्से..

राकेश ने अपने अभिनय और दमदार राइटिंग स्किल्स से लोगों का दिल जीता है। आज राकेश रोशन का 75वां बर्थडे है। आज हम उनके बर्थडे के अवसर पर हम उनसे जुड़ी बातें बताने जा रहे हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। बॉलीवुड के मशहूर डॉयरेक्टर, एक्टर, लेखक, संगीतकार और प्रोड्यूसर राकेश रोशन ने इंडस्ट्री में एक से बढ़कर हिट फिल्में दी है। राकेश ने अपने अभिनय और दमदार राइटिंग स्किल्स से लोगों का दिल जीता है। आज राकेश रोशन का 75वां बर्थडे है। आज उनके बर्थडे के अवसर पर हम उनसे जुड़ी बातें बताने जा रहे हैं। 

राकेश रोशन का जन्म 6 सितंबर 1949 को बॉम्बे में हुआ था। राकेश ने 70 के दशक से लेकर 80 तक अपने अभिनय का जलवा बिखेरा। राकेश, निर्देशन क्षेत्र में कहो ना प्यार है, कोई मिल गया, कृष 3 और करन-अर्जुन जैसी सुपरहिट फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। बता दें कि, उम्र के इस पड़ाव में आकर भी उनका जलवा कायम है। 

1970 में पहली बार फिल्मों में किया था काम

राकेश रोशन की पहली फिल्म 1970 में घर-घर की कहानी थी और बतौर डॉयरेक्टर साल 1987 में पहली फिल्म खुदगर्ज थी। जिसमे एक्टर शत्रुधन सिन्हा और जितेंद्र लीड रोल में थे। राकेश की यह फिल्म सुपरहिट थी।राकेश ने सीमा, मन मंदिर, आंखों आंखों में, बुनियाद, झूठा कहीं का, खूबसूरत, खट्टा मीठा, जैसी कई फिल्मों से अपना अभियन दिखातकर लोगों का दिल जीता है। 

इस वजह से रहते हैं गंजा

कई सुपरहिट फिल्मों के बाद भी राकेश के सर पर कभी बाल देखने को नहीं मिला। राकेश शुरुआत से ही गंजे नहीं है बल्कि इसके पीधे एक किस्सा है। राकेश ने 1987 में खुदगर्ज फिल्म से डायरेक्शन में अपना डेब्यू किया था। इस फिल्म के रिलीज से पहले राकेश ने तिरुपति के मंदिर में मन्नत मांगी थी कि अगर फिल्म हिट जाएगी तो वो अपने सिर मुड़वा लेंगे। इसी मन्नत के साथ उनकी पहली फिल्म खुदगर्ज हिट हो गई, मगर राकेश अपनी मन्नत भूल गए थे। उनकी पत्नि पिंकी ने उन्हें उनकी मन्नत वाली बात याद दिलाई फिर राकेश ने अपना सिर मुंडवा लिया।

जब अंडरवर्ल्ड के लोगों ने मारी थी गोली

राकेश रोशन ने साल 2000 में कहो ना प्यार है मूवी से अपने बेटे ऋतिक रोशन को बॉलीवुड में लॉन्च किया था। उस समय ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। ये फिल्म 10 करोड़ के बजट में बनी थी और 62 करोड़ की कमाई की थी। इसके बाद अंडरवर्ल्ड से राकेश रोशन को धमकी दी गई थी कि वो अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ के प्रॉफिट में उन्हें हिस्सा दें। लेकिन राकेश रोशन ने पैसे देने से इनकार कर दिया। जिसके बाद साल 2000 राकेश रोशन पर अंडरवर्ल्ड के लोगों ने हमला किया था। इस हमले के दौरान राकेश रोशन को दो गोलियां लगी थीं। मगर खुशी की बात है कि राकेश हमारे बीच बिल्कुल सुरक्षित हैं। 

Advertisementspot_img

Also Read:

Birthday Special: पत्नी की आखिरी इच्छा पूरी नहीं कर पाए तो रो पड़े थे नीतीश कुमार, जन्मदिन पर जानिए उनकी जिंदगी के अनसुने किस्से

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। सूबे की राजनीति में कई बड़े चेहरे रहे हैं,...
spot_img

Latest Stories

Share Market Today: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, 873 अंक टूटा Sensex, Nifty भी 254 अंक फिसला

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार...

डोनाल्ड ट्रंप का Section 301: क्या है ये कानून, जिससे भारत-चीन सहित 16 देशों पर पड़ सकता है असर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका में Donald Trump प्रशासन ने...

20 साल से इसी दिन का इंतजार था: कौन है कमल सिंह जामवाल? जिसने फारूक अब्दुल्ला पर तान दी बंदूक

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल...

बालों ने कर दिया है परेशान, तो घर पर बनाए इन चीजों से सिरम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बाल औरत की खूबसूरती का...

Vastu Tips: आज गुरुवार के दिन करें ये उपाय, किस्मत का खुल जाएगा बंद ताला

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज गुरुवार का दिन बहुत...