नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट को कई फिल्मों में चुनौतियों का सामना करते देखा गया है। आलिया भट्ट अपने किरदार से हमेशा लोगों को सरप्राइज कर देती हैं। इस बार भी वह अपनी अपकमिंग फिल्म ‘जिगरा’ में एक्शन करके लोगों के होश उड़ाने वाली हैं। एक्ट्रेस की फिल्म का पोस्टर भी रिलीज हो चुका है जिसमें वह हथियार लिए नजर आ रही हैं।
आलिया भट्ट ने शेयर किया पोस्ट
फिल्म ‘जिगरा’ में आलिया भट्ट अपने भाई की सुरक्षा करती हुई नजर आएंगी इसके लिए वह किसी भी हद तक जाती हैं। एक्शन फिल्म ‘जिगरा’ का मेकर्स की तरफ से दो पोस्टर शेयर किया गया है। इस पोस्टर को एक्ट्रेस ने भी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
आलिया भट्ट का एक्शन लुक
मेकर्स ने दो पोस्टर शेयर किए हैं जिसमें से एक में ‘द आर्चीज’ एक्टर वेदांग रैना हैं, जिसमें आलिया भट्ट की सिर्फ बैक दिखाई गई है। दूसरे पोस्टर में आलिया भट्ट का खतरनाक लुक देखने को मिल रहा है जिसमें एक्ट्रेस ने शर्ट पैंट और बुलेट प्रूफ जैकेट पहना हुआ है। पोस्टर में आलिया भट्ट कार की बोनट पर खड़ी हैं इस दौरान उन्होंने अपने हाथों में हथियार लिया हुआ है।
कब रिलीज होगी फिल्म जिगरा
आलिया भट्ट और वेदांग रैना एक साथ फिल्मी स्क्रीन पर पहली बार नजर आएंगे। बता दें कि, यह फिल्म 27 सितंबर को थिएटर में रिलीज होने वाली थी, लेकिन पोस्टपोन करके डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। अब यह फिल्म 11 अक्टूबर को सिनेमाघर में रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन वसन बाला ने किया है। इसके अलावा करण जौहर और आलिया भट्ट ने प्रोड्यूस किया है।




