back to top
23.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कार्तिक आर्यन ने सारा अली खान को लगाया गले, फैंस बोले – दो एक्स के बीच फंस गया

अनन्या पांडे की वेब सीरीज ‘कॉल मी बे’ की स्क्रीनिंग पर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज का जमावड़ा लगा हुआ था। इस दौरान कार्तिक आर्यन और सारा अली खान की स्पेशल बॉन्डिंग नजर आई।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अनन्या पांडे की वेब सीरीज ‘कॉल मी बे’ 6 सितंबर को OTT प्लेटफॉर्म अमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली है। इस वेब सीरीज का प्रीमियर रखा गया था इस दौरान कई सितारों को इनवाइट किया गया था। स्क्रीनिंग पर वेब सीरीज की कम और कार्तिक आर्यन और सारा अली खान की स्ट्रांग बॉन्डिंग की काफी चर्चा हुई।

View this post on Instagram

अच्छे दोस्त हैं कार्तिक आर्यन और सारा 

अनन्या पांडे की वेब सीरीज की स्क्रीनिंग पर कार्तिक आर्यन और सारा अली खान का एक मोमेंट कैप्चर हुआ है। यह सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है। बता दें कि, एक समय पहले कार्तिक आर्यन और सारा अली खान एक दूसरे को डेट करते थे। हालांकि, कुछ समय बाद कपल ने अलग होने का फैसला लिया। अब कार्तिक आर्यन और सारा अली खान एक अच्छे दोस्त हैं। सोशल मीडिया पर दोनों एक दूसरे को बर्थडे विश करते हैं इसके अलावा पार्टी में भी साथ नजर आते हैं। 

स्क्रीनिंग पर कई सितारे थे मौजूद 

अनन्या पांडे की वेब सीरीज ‘कॉल मी बे’ के प्रीमियर पर कई सितारे मौजूद थे। इसमें करण जौहर, कार्तिक आर्यन, सारा अली खान, सुहाना खान, अगस्त्य नंदा सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान, शाहरुख खान और गौरी खान की बेटी सुहाना खान और कई सितारे शो के प्रीमियर को इंजॉय कर रहे थे। इस दौरान कार्तिक आर्यन और सारा अली खान को गले लगते हुए देखा गया। कई सालों बाद भी कार्तिक आर्यन और सारा अली खान की बॉन्डिंग काफी स्ट्रांग नजर आई।

सोशल मीडिया यूजर्स के रिएक्शन 

शो के प्रीमियर पर कार्तिक आर्यन और सारा अली खान को गले लगते हुए देख फैंस अपने-अपने रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूज़र ने लिखा, वाह दोनों की क्या केमिस्ट्री है। दूसरे यूज़र ने लिखा, अनन्या को देखकर ऐसा लग रहा है कि उसे जलन हो रही है। तीसरे यूज़र ने लिखा, फंस गया दो एक्स के साथ।

इस फिल्म के दौरान हुआ था प्यार 

कार्तिक आर्यन और सारा अली खान की लव स्टोरी फिल्म ‘लव आज कल’ के सेट से शुरू हुई थी। कई सालों तक कपल ने एक दूसरे को डेट किया बाद में किसी वजह से ब्रेकअप हो गया। इसके बाद कार्तिक आर्यन ने अनन्य पांडे को भी डेट किया था।

Advertisementspot_img

Also Read:

Box Office Update: कार्तिक आर्यन की फिल्म TMMTMTTM 9वें दिन भी नहीं कर पाई बड़ी कमाई, जानिए कलेक्शन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की रोमांटिक फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ ने रिलीज के...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...