नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। कालीन भैया का शहर, कालीन भैया का चौक, मिर्जापुर में भौकाल हो तो ऐसा, यह सभी डॉयलॉग सुनकर आपको अंदाजा तो लग ही गया होगा कि ये फेमस डॉयलोग किस मूवी और किस किरदार का है। जी हां हम जब भी इन डॉयलॉग्स को सुनते हैं तो सबसे पहले मिर्जापुर का ख्याल ज़हन में आता है। मगर इस सीरिज के फेमस एक्टर की बात करें तो वो रियल लाइफ में बहुत ही सरल स्वभाव के हैं और बॉलीवुड के Down to Earth एक्टर्स में से एक माने जाते हैं। हम बात कर रहे हैं हम सबके पसंदीदा कालीन भैया के नाम से मशहूर एक्टर पंकज त्रिपाठी की। पंकज त्रिपाठी का आज 48वां बर्थडे है और इस खास मौके पर आज हम पंकज त्रिपाठी के स्ट्रग्ल डेज से लेकर सफलता तक की कहानी आपके साथ शेयर करने वाले हैं।
खेती-बाड़ी किया करते थे एक्टर
पंकज त्रिपाठी ऐसे एक्टर हैं जिन्होंने अपना बचपन बहुत गरीबी में बिताया है। एक्टर ने गांव में खेती-बाड़ी भी किया हुआ है लेकिन आज उन्होनें बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई है। पंकज त्रिपाठी ने गरीबी से निकलकर नाम के साथ अपने दम पर दौलत भी कमाया है। पंकज त्रिपाठी का जन्म 5 सितंबर 1976 में बिहार के गोपालगंज जिले के बरौली बेलसंड गांव में हुआ था। पंकज पंडित बनारस और हेमवंती की चौथी संतान हैं। पंकज घर में सबसे छोटे है। उन्हें गांव के कार्यक्रमों में भाग लेना पंसद था। एक बार वो नाटक में लड़की का रोल प्ले किया था। जिसके बाद वो गांव में फेमस हो गए थे।
राजनीति में भी भाग लेते थे पंकज त्रिपाठी
पंकज अपनी 12वीं की पढ़ाई करने के बाद आगे की पढ़ाई के लिए पटना आ गए थे, मगर उनके अंदर एक्टिंग का कीड़ा उछल रहा था। जिसकी वजह से उन्होंने बहुत-से नुक्कड़ नाटक किए फिर नाटकों के लिए उनका प्यार बढ़ता चला गया। कॉलेज के दिनों से वो थिएटर में काम करने लगे और साथ में कॉलेज की राजनीति में भी बढ़ चढ़कर भाग लेने लगे।
होटल में नौकरी की थी एक्टर ने
अपने एक इंटरव्यू में पंकज ने खुद बताया कि जब थिएटर में नाटक करने से मिलने वाले पैसों में उनका गुजारा नहीं हो रहा था तो थिएटर के साथ उन्होंने होटल में नौकरी करनी शुरू कर दी थी।
2001 में एक्टर नौकरी छोड़कर नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में एक्टिंग सीखने दिल्ली आ गए। यहां से उनके बॉलीवुड के रास्ते खुलते हुए नजर आने लगे। पंकज त्रिपाठी ने विज्ञापन से फिल्मी दुनिया में कदम रखा फिर धीर-धीर उन्हें फिल्में मिलने लगी। उन्होंने साल 2004 में फिल्म रन से बॉलीवुड में पहली फिल्म की शुरुआत की थी। पंकज को सफलता और पहचान 2012 में आई फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर में सुल्तान के किरदार से मिली। आज पंकज त्रिपाठी बॉलिवुड ही नहीं OTT के किंग बन चुके हैं।
पंकज त्रिपाठी की फिल्में
पंकज त्रिपाठी ने न्यूटन, दिलवाले, फुकरे, न्यू क्लासमेट, गैंस ऑफ वासेपुर, काला, मसान, बरेली की बर्सी, फुकरे रिटर्न्स, मै अटल हूं, गैंस ऑफ वासेपुर-2 और ओमकाला, ओएमजी 2 जैसी हिट फिल्मों में काम किया। इसके अलावा वो मिर्जापुर जैसी हिट सीरीज का भी अहम हिस्सा रह चुके हैं। हाल ही में पंकज की फिल्म मर्डर मुबारक भी ओटीटी पर रिलीज हुई जिसकी काफी तारीफ की जा रही है।





