back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जब अस्पताल से घर लौटे रजनीकांत तो बिग बी ने शेयर किया तमिल फिल्म ‘वैट्टेय्यन’ का ट्रेलर

साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार रजनीकांत के अस्पताल से घर आते ही अमिताभ बच्चन ने फिल्म वैट्टेय्यन का ट्रेलर शेयर किया है।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। साउथ इंडस्ट्री के मेगास्टार और बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘वैट्टेय्यन’ का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ था। वहीं, अब रजनीकांत के अस्पताल से वापस लौटने के बाद बिग बी ने फिल्म का ट्रेलर शेयर किया है। अमिताभ बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम फैमिली के साथ नई फिल्म के ट्रेलर को शेयर किया है। फैंस ट्रेलर को देखने के बाद रिएक्शन दे रहे हैं।

इन किरदारों में नजर आएंगे कलाकार 

फिल्म के ट्रेलर में Rajinikanth एक बार फिर से पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आ रहे हैं। वहीं, अमिताभ बच्चन वकील की भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म में रजनीकांत और अमिताभ बच्चन न्याय की लड़ाई लड़ते हुए दिखेंगे। 

33 साल बाद एक साथ नजर आएंगे कलाकार 

सालों बाद रजनीकांत और अमिताभ बच्चन फिल्मी पर्दे पर साथ नजर आने वाले हैं। बता दें कि, इससे पहले दोनों कलाकार 1991 में फिल्म ‘हम’ में साथ नजर आए थे। अमिताभ बच्चन ने इंस्टाग्राम पर जो ट्रेलर शेयर किया है उसके कैप्शन में लिखा है, ‘वेट्टैयन द हंटर आ गया है।’

यूजर्स ने दिए जबरदस्त रिएक्शन 

अमिताभ बच्चन और रजनीकांत इस फिल्म में लंबे समय बाद साथ नजर आ रहे हैं इसलिए फैंस भी दोनों को साथ देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। एक यूजर ने लिखा, थलाइवा और महानायक की जोड़ी सुपरहिट है। दूसरे यूज़र ने लिखा, यह फिल्म ब्लॉकबस्टर होगी। तीसरे यूज़र ने लिखा, मैं इस फिल्म को देखने के लिए अभी से एक्साइटेड हूं। 

रजनीकांत की हुई थी तबीयत खराब 

30 सितंबर को रजनीकांत को पेट में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद फैंस एक्टर के जल्द ठीक होने की दुआ करते रहे थे। वहीं, बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई कलाकार रजनीकांत से मिलने अस्पताल भी पहुंचे। हालांकि, आप रजनीकांत अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं और उनकी तबीयत में सुधार है।

Advertisementspot_img

Also Read:

बिना बताए Instagram चुपचाप ट्रैक कर रहा आपकी निजी जानकारी, जानिए कौन-कौन सा डेटा हो रहा कलेक्ट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आज के डिजिटल दौर में Instagram सिर्फ फोटो और वीडियो शेयर करने का प्लेटफॉर्म नहीं रह गया है, बल्कि यह यूजर्स...
spot_img

Latest Stories

यशस्वी नाम का मतलब -Yashasvi Name Meaning

Yashasvi Name Meaning – यशस्वी नाम का मतलब: Famous/प्रसिद्ध Origin...

Skill India Mission से युवाओं को मिल रहा रोजगार का नया रास्ता, जानिए कैसे उठाएं फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के युवाओं को रोजगार के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵