back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Pratyusha Banerjee: कम समय में हासिल हुआ बड़ा नाम, लेकिन स्टारडम को एंजॉय नहीं कर सकीं एक्‍ट्रेस

एक्‍ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी बड़े सपने लेकर मुंबई पहुंची थी लेकिन, ज्यादा दिनों तक अपने इस स्टारडम को एंजॉय नहीं कर पाईं। साल 1 अप्रैल 2016 में उन्होंने आत्महत्या कर ली और दुनिया को अलविदा कह गईं।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क। चर्चित धारावाहिक ‘बालिका वधू’ में आनंदी का किरदार निभा चुकी जमशेदपुर की अभिनेत्री प्रत्यूषा बनर्जी तो हर किसी का याद होगी। भले ही वो इस दुनिया में नहीं है लेकिन उनकी एक्टिंग और मासूमियत आज भी लोगों के दिलों पर राज करती है। टीवी शो में ‘बालिका वधू’ में आनंदी का किरदार निभाने वाली दिवंगत अभिनेत्री प्रत्युषा बनर्जी का आज 10 अगस्‍त को जन्‍म दिन है। इस मौके पर उनकी एक्‍टिंग आज भी फैंस भूला नहीं पाए। अभिनेत्री प्रत्‍युषा ने अपनी भूमिका उन्होंने इस शानदार अंदाज में निभाई कि घर-घर वह आनंदी के नाम से जानी जाने लगीं। इस टीवी शो के जरिए देखते ही देखते प्रत्युषा छोटे पर्दे का बड़ा नाम बनकर उभरीं। 

लेकिन, ज्यादा दिनों तक वह अपने इस स्टारडम को एंजॉय नहीं कर पाईं। साल 1 अप्रैल 2016 में उन्होंने आत्महत्या कर ली और दुनिया को अलविदा कह गईं। बता दें कि, आज प्रत्युषा बनर्जी की बर्थ एनिवर्सिरी है। अगर वह आज होतीं तो अपना 31वां जन्मदिन मना रही होतीं। आइए जानते हैं उनके बारे मे…

बंगाली परिवार में हुआ जन्म

प्रत्युषा बनर्जी का जन्‍म एक मध्‍यम वर्ग बंगाली परिवार में 10 अगस्त 1991 को झारखंड के जमशेदपुर में हुआ था। शुरुआत से ही उनकी रुख कला में था। पढ़ाई के दौरान भी वह अपनी स्कूल के हर सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेती थी। 

महज 17 साल की उम्र में एक्टिंग में रखा कदम

इसके बाद उन्होंने एक्टिंग में करियर बनाने का सपना दिखने लगा तो वह अपने सपने को लेकर महानगरी मुंबई का रुख किया। यहां, आकर उन्होंने खुद को स्‍थापित किया है। और कम समय में ही ख्‍याति प्राप्‍त की। उन्होंने महज 17 साल की उम्र में अभिनय की दुनिया में कदम रख दिया था। उन्होंने टीवी शो ‘रक्त संबंध’ से अपने करियर की शुरुआत की। 

‘बालिका वधू’ टीवी शो से मिली पहचान

इसी साल वह चर्चित टीवी शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में नजर आईं। इसके बाद वह ‘बालिका वधू’ में भी मुख्‍य भूमिका में नजर आई। इस शो ने उनके करियर को पूरी तरह से बदल दिया। ओर वो घर-घर में आनंदी के रूप में पहचानी जाने लगीं। इस तरह प्रत्युषा को काफी कम उम्र में ही अच्छी पहचान मिल गई। 

टीवी के अलावा इन रियलिटी शो में आई नजर

टीवी शो में एक्टिंग करने के अलावा प्रत्युषा ने ‘झलक दिखला जा’ और ‘बिग बॉस’ जैसे रियलिटी शो में भी हिस्सा लिया था। इसके अलावा, वह ‘प्यार तूने क्या किया’, ‘सावधान इंडिया’, ‘हम हैं ना’, ‘ससुराल सिमर का’, ‘स्वरागिनी’, ‘कुमकुम भाग्य’ जैसे शो में भी नजर आईं।

आखिरी जन्मदिन पर लगाया था सिंदूर?

प्रत्युषा बनर्जी ने अपना आखिरी जन्मदिन वर्ष 2015 में मनाया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रत्युषा के जन्मदिन के मौके पर उनके कथित ब्वॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह ने एक सरप्राइज पार्टी का आयोजन किया था, इसमें प्रत्युषा और उनके करीबी दोस्त शामिल हुए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस पार्टी के दौरान प्रत्युषा की मांग में सिंदूर नजर आया था।

मौत का कारण अभी तक पता नहीं 

यह खबर एक आग की तरह फैल गई। तब कयास लगाए जा रहे थे कि शायद उन्होंने शादी कर ली है। फैंस को भी यही तसल्ली थी कि उनकी चहेती एक्‍ट्रेस की जिंदगी खुशहाली से भरी हुई है। मगर, 1 अप्रैल 2016 को प्रत्युषा बनर्जी ने अपने फ्लैट में कथित तौर पर फांसी लगा ली। यह खबर उनके फैंस के लिए एक हैरान करने वाली थी। प्रत्युषा की मौत का असली कारण अभी तक सामने नहीं आया है।

गाना गाकर दी थी मां ने अंतिम विदाई

प्रत्युषा बनर्जी ने अपने अदाकार के तोर पर काफी कुछ हासिल कर दिया था। लेकिन एक्‍ट्रेस काफी कम उम्र नसीब हुई। मगर जितनी उम्र मिली, उसमें उन्होंने तमाम उपलब्धियां दर्ज कीं। एक्ट्रेस की मां ने अपनी बेटी को खास अंदाज में अंतिम विदाई दी थी। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रत्युषा की मां सोमा बनर्जी ने अपनी बेटी का पसंदीदा गाना- ‘आज जाने की जिद न करो…’ गाते हुए अंतिम विदाई दी थी। इस दौरान, प्रत्युषा के माता-पिता सदमे में थे लेकिन, उन्होंने बेटी को खास अंदाज में विदा किया। इस मौके पर जितने भी लोग मौजूद थे सभी की आंखें भर आई थीं।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

शाश्वत नाम का मतलब- Shashwat Name Meaning

शाश्वत नाम का मतलब – Shashwat Name Meaning: Infinite/अनंत Origin...

कब रखा जाएगा शीतला सप्तमी का व्रत? जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शीतला सप्तमी का व्रत हिंदू...

FD Scheme: एफडी कराने की सोच रहे हैं तो पत्नी के नाम से कराएं, हो जाएंगे मालामाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे जैसे निवेश के नए नए...

T20 WC Final: भारत की जीत से बौखलाए शोएब अख्तर, BCCI पर लगा दिए गंभीर आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 8 मार्च की रात जब भारत...

पश्चिम बंगाल चुनाव महज 3 चरणों में कराने की मांग, BJP ने चुनाव आयोग से की अपील

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा...

‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही कर लिया काफी कलेक्शन, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर'...

Travel Tips: Manali और Kasol में कौन है बेस्ट, ट्रिप से पहले पढ़ें जरूरी टिप्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप इस वीकेंड घूमने के...