नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री तक प्रकाश राज विलेन के रूप में बहुत फेमस हैं। एक्टर ने कड़ी मेहनत करके इंडस्ट्री में यह मुकाम हासिल किया है और अपनी पहचान बनाई है। एक समय था जब वह स्टेज शो 300 रुपए महीने में किया करते थे। आज वह करोड़ों के मालिक हैं और लग्जरी लाइफ जीते हैं।
प्रकाश राज की नेटवर्थ
प्रकाश राज अपनी फिल्मों के लिए करोड़ों की फीस चार्ज करते हैं। इतना ही नहीं वह प्रोडक्शन हाउस के जरिए भी अच्छी कमाई करते हैं। इसके अलावा उनके इनकम सोर्स में टीवी शोज और स्टेज परफॉर्मेंस भी शामिल है। एक रिपोर्ट के मुताबिक एक्टर की नेटवर्थ करीब 36 करोड़ है।
प्रकाश राज नहीं रखते मैनेजर
बॉलीवुड इंडस्ट्री में प्रकाश राज एक ऐसे इकलौते एक्टर हैं जो मैनेजर नहीं रखते हैं। वह अपनी फिल्मों की कहानी, फीस और सब कुछ खुद ही डिसाइड करते हैं। इसे लेकर एक्टर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि, ‘इंडस्ट्री में मैं इकलौता ऐसा एक्टर हूं जिसने आज तक मैनेजर नहीं रखा। मैं फोन कॉल अटेंड करने से लेकर फिल्म के सिलेक्शन, स्टोरी और फीस सबकुछ खुद ही डिसाइड करता हूं। इतना ही नहीं मैं अपनी कमाई का 20 परसेंट हिस्सा चैरिटी भी करता हूं।’
इन फिल्मों में लोगों ने किया पसंद
साल 1988 में प्रकाश राज ने फिल्म ‘मिथिलेया सीथेयारु’ से डेब्यू किया था। इसके बाद वह पहली बार फिल्म ‘शक्ति’ से हिंदी सिनेमा में नजर आए। एक्टर ने कई सारी तेलुगू, तमिल और कन्नड़ फिल्में भी की है। इतना ही नहीं हिंदी फिल्मों की बात करें तो एक्टर को वांटेड, सिंघम, एंटरटेनमेंट जैसी फिल्मों में बहुत पसंद किया गया। एक्टर को कई बार उनकी फिल्मों के लिए नेशनल अवार्ड भी मिल चुका है।
प्रकाश राज की पर्सनल लाइफ
प्रकाश राज ने साल 25 दिसंबर 1994 को ऐक्ट्रेस ललिता कुमारी से शादी की थी। शादी के बाद तीन बच्चे हुए थे जिनमें से बेटे का निधन 5 साल की उम्र में हो गया था। इस दौरान ललिता कुमारी काफी तनाव में रहती थीं इस वजह से उन्होंने प्रकाश राज से तलाक भी ले लिया था। जब ललिता कुमारी और प्रकाश राज अलग हो गए तो एक्टर की जिंदगी में कोरियॉग्रफर पोनी वर्मा आईं। इसके बाद प्रकाश राज और पोनी वर्मा ने 24 अगस्त 2010 में शादी कर ली और अभी तक साथ जिंदगी बिता रहे हैं।




