back to top
22.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Raja Saab Box Offic: 8 वें दिन भी रहा बुरा हाल, प्रभास की फिल्म ‘राजा साहब’ का बॉक्स ऑफिस पर नहीं चल रहा जादू

प्रभास की मेगा बजट फिल्म ‘द राजा साब’ ने आठवें दिन बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ दिया, कलेक्शन 5 करोड़ से नीचे फिसलकर फिल्म की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। प्रभास की बहुप्रतीक्षित हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘द राजा साब’ को रिलीज हुए एक हफ्ता पूरा हो चुका है, लेकिन उम्मीदों के उलट इसका बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन लगातार कमजोर पड़ता जा रहा है। मारुति के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर शानदार शुरुआत की थी, जिससे माना जा रहा था कि यह संक्रांति पर बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित होगी।

हालांकि, शुरुआती उछाल के बाद फिल्म की कमाई में तेजी से गिरावट दर्ज की गई। सैकनिल्क (Sacnilk) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने आठवें दिन महज 3.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जो अब तक का सबसे कम सिंगल-डे कलेक्शन है। इसके साथ ही भारत में फिल्म का कुल कलेक्शन 133.75 करोड़ रुपये तक पहुंच सका है, जो इसके विशाल बजट के मुकाबले काफी कम माना जा रहा है।

चिरंजीवी की फिल्म से मिली कड़ी टक्कर

बॉक्स ऑफिस पर ‘द राजा साब’ को सबसे ज्यादा नुकसान चिरंजीवी की एक्शन-कॉमेडी फिल्म ‘मना शंकरा वर प्रसाद गरु (MSVPG)’ से हो रहा है। 12 जनवरी को रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। संक्रांति के मौके पर परिवार के साथ फिल्म देखने वालों की पहली पसंद चिरंजीवी की फिल्म बनती नजर आई, जिसके चलते कई सिनेमाघरों में अतिरिक्त शो तक लगाने पड़े। इसी कारण ‘द राजा साब’ की स्क्रीन और शोज में कटौती हुई, जिसका सीधा असर इसकी कमाई पर पड़ा। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर फिल्म आने वाले दिनों में कोई बड़ा उछाल नहीं दिखा पाती, तो इसका लाइफटाइम कलेक्शन उम्मीद से काफी नीचे रह सकता है।

400 करोड़ के बजट ने बढ़ाई चिंता

‘द राजा साब’ का बजट करीब 400 करोड़ रुपये बताया जा रहा है, जो इसे प्रभास की अब तक की सबसे महंगी फिल्मों में शामिल करता है। टीजी विश्व प्रसाद द्वारा पीपल मीडिया फैक्ट्री के बैनर तले बनी इस फिल्म में प्रभास के साथ संजय दत्त, बोमन ईरानी, मालविका मोहनन, निधि अग्रवाल, रिद्धि कुमार और जरीना वहाब जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं। इतने बड़े स्टारकास्ट और बजट के बावजूद फिल्म का धीमा कलेक्शन निर्माताओं के लिए चिंता का विषय बन गया है।

प्रभास को क्यों पसंद आई फिल्म की कहानी

फिल्म के रिलीज से पहले प्रभास ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में बताया था कि उन्होंने इस प्रोजेक्ट के लिए हामी क्यों भरी। अभिनेता के मुताबिक, क्लाइमेक्स सुनते ही वह मारुति की लेखनी के मुरीद हो गए थे। प्रभास ने कहा था कि ऐसा दमदार क्लाइमेक्स उन्होंने इससे पहले हॉरर-कॉमेडी फिल्मों में नहीं देखा। अभिनेता को उम्मीद थी कि संक्रांति पर रिलीज होने वाली सभी फिल्में अच्छा प्रदर्शन करेंगी और ‘द राजा साब’ भी ब्लॉकबस्टर बनेगी।

फिलहाल, बॉक्स ऑफिस के मौजूदा हालात को देखते हुए ‘द राजा साब’ के सामने बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। अब देखना होगा कि वीकेंड और आने वाले दिनों में फिल्म दर्शकों को फिर से सिनेमाघरों तक खींच पाती है या नहीं।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

हरिणी नाम का मतलब-Harinee Name Meaning

Meaning of Harinee / हरिणी नाम का मतलब :Deer/...

Dhurandhar फेम Saumya Tandon का सिजलिंग रूप कर गया सबको दीवाना, हर तरफ छाई एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) में थप्पड़...

राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटने पर क्या कम होगी राघव चड्ढा की सैलरी? जानिए पूरा नियम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद...

ये रहे क्रिकेट के 5 सबसे बड़े स्टेडियम, विशालकाय आकार कर देगा हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट स्टेडियमों की एक...

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखेगे ये ड्रिंक्स, सेहतमंद रहेंगे आप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे: असम में गरजे CM योगी, बोले- नो कर्फ्यू, नो दंगा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵