back to top
22.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Ponniyin Selvan: ओटीटी पर धमाल मचाने को तैयार फिल्म PS2, जानिए किस प्लेटफॉर्म पर होगी स्ट्रीम

बॉक्स ऑफिस पर ''किसी का भाई, किसी की जान'' छोड़ने वाली इस फिल्म को अब आप ओटीटी पर देख सकते हैं, लेकिन इस फिल्म को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर देखने के लिए आपको बड़ी कीमत चुकानी होगी।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ऐश्वर्या राय और चियान विक्रम स्टारर फिल्म ‘पोन्नियिन सेल्वन-2’ बड़े पर्दे के बाद अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो गई है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी कमाई की है। बॉक्स ऑफिस पर ”किसी का भाई, किसी की जान” छोड़ने वाली इस फिल्म को अब आप ओटीटी पर देख सकते हैं, लेकिन इस फिल्म को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर देखने के लिए आपको बड़ी कीमत चुकानी होगी। जानिए इस फिल्म का आंनद आप घर बैठे कब कहां से लेकर सकते हैं।

किस प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं फिल्म

मणिरत्नम द्वारा निर्देशित इस तमिल फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखने के लिए प्रशंसक बहुत उत्साहित हैं और अब इंतजार खत्म हो गया है। पोन्नियिन सेलवन-2 को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। इस फिल्म को देखने के लिए आपको थिएटर की तरह पैसे खर्च करने होंगे। यह फिल्म केवल प्राइम वीडियो पर रेंट पर ही उपलब्ध है।

चुकाने होंगे 399 रुपये

चियान विक्रम और तृषा कृष्णन अभिनीत इस फिल्म को देखने के लिए फैंस को 399 रुपये चुकाने पड़ेंगे। इस फिल्म को ओटीटी पर फ्री स्क्रीनिंग के लिए कब रिलीज किया जाएगा, इस बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘पोन्नियिन सेल्वन 2

ऐश्वर्या राय बच्चन और विक्रम की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्मों को कड़ी टक्कर देती है। यह फिल्म सलमान खान की किसी का भाई किसी की जान से आगे है। पोन्नियिन सेलवन 2 ने 140 करोड़ का आंकड़ा तोड़ा। यह फिल्म जल्द ही दुनिया भर में 300 मिलियन व्यूज का आंकड़ा पार कर लेगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

स्कूल फंक्शन में डांस और छोटी गाड़ी में घूमने पर Govinda ने दी सफाई, जानिए एक्टर ने क्या बताई असली वजह

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता Govinda हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुए अपने एक वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। इस वीडियो...
spot_img

Latest Stories

LPG Crisis: भारत में कब-कब आया LPG गैस संकट? जानिए 2026 से पहले कब-कब लोगों को हुई गैस की किल्लत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते...

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...