back to top
24.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Rishi Kapoor की पांचवीं पुण्यतिथि पर जानिए एक्टर से जुड़ा दिलचस्प किस्सा

ऋषि कपूर की आज पांचवीं पुण्यतिथि है। एक्टर की पुण्यतिथि पर चलिए उनसे जुड़ा कुछ अनसुना किस्सा आपको बताते हैं।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ऋषि कपूर ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया और अपनी एक्टिंग का जादू ऐसा चलाया कि आज इतने सालों के बाद भी लोग उनकी फिल्मों और उनके एक्टिंग को याद करते हैं। 30 अप्रैल 2020 को एक्टर ने दुनिया को अलविदा कह दिया लेकिन उनकी यादें आज भी उनकी फिल्मों के जरिए फैंस के दिलों में जिंदा है। 

ऋषि कपूर से जुड़ा अनोखा किस्सा

ऋषि कपूर एक बेहतरीन कलाकार थे लेकिन उनसे जुड़ा एक किस्सा यह भी है कि वह रविवार को काम नहीं करते थे। तो चलिए इसके बारे में हम आपको बताते हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार ऋषि कपूर रविवार को काम नहीं करते थे रविवार के दिन वह अपनी फैमिली के साथ समय बिताना पसंद करते थे। यहां तक कि जब वह छोटे थे तब भी रविवार के दिन वह सिर्फ अपने दोस्तों के साथ रहते थे। 

खाने के शौकीन थे ऋषि कपूर

नीतू कपूर ने एक बार इंटरव्यू में बात करते हुए बताया था कि ऋषि कपूर खाना के बहुत शौकीन हैं उन्हें अच्छा खाना काफी पसंद है। वह जब भी उनके साथ बाहर घूमने जाते थे महंगे-महंगे रेस्टोरेंट में जाते थे और काफी अच्छी-अच्छी डिश आर्डर करते थे। हालांकि इसके साथ उन्होंने यह भी बताया था कि वह खाने के अलावा किसी और चीज में पैसा इन्वेस्ट ज्यादा नहीं करते थे। एक किस्सा सुनाते हुए नीतू कपूर ने बताया था कि एक बार वह दूध का पैकेट लेने के लिए दूर दुकान तक गए थे क्योंकि वहां दूध सस्ता मिल रहा था।

जब स्कूल से निकाल दिए गए थे ऋषि कपूर

ऋषि कपूर के फिल्मी करियर के बारे में बात करें तो ऋषि कपूर कपूर खानदान के चिराग थे उनके घर में हर कोई फिल्मों से जुड़ा था। आपको बता दें कि, जब ऋषि कपूर स्कूल में पढ़ते थे तब उनके पिता राज कपूर ने उन्हें अपनी फिल्म मेरा नाम जोकर में बाल किरदार का रोल दिया था। हालांकि शूटिंग के कारण वह कई बार स्कूल नहीं जा पाए थे जिसके कारण उन्हें स्कूल से भी निकाल दिया गया था लेकिन बहुत मशक्कत करने के बाद उन्हें स्कूल में दाखिल किया गया। आपको यह भी बता दे कि इस फिल्म के रिलीज होने के बाद ऋषि कपूर को सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार का पुरस्कार भी मिला था।

Advertisementspot_img

Also Read:

Rishi Kapoor Birth Anniversary: ‘बॉबी’ से बॉलीवुड में मचाया धमाल, बन गए रोमांस के शहंशाह

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदी सिनेमा के चॉकलेटी हीरो, रोमांस के बेताज बादशाह और हर दिल अज़ीज़ अभिनेता ऋषि कपूर आज भले ही हमारे बीच नहीं...
spot_img

Latest Stories

विएन नाम का मतलब-Vien Name Meaning

Meaning of Vien / विएन नाम का मतलब: Complete/पूर्ण Origin...

28 या 29 मार्च कब रखा जाएगा कामदा एकादशी का व्रत? जानें सही तारीख और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी व्रत...

Free Legal Aid: मुफ्त में मिलेगा वकील और कानूनी मदद, जानिए कैसे उठाएं इस सरकारी सुविधा का फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्याय का अधिकार हर किसी व्यक्ति...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵