नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर ने अपने करियर में कई शानदार व हिट फिल्में दी थीं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी। तब उन्होंने अपने पिता की फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। उनका एक इंटरव्यू इन दिनों चर्चा में है जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्हें मलाल है कि उन्हें अपने करियर के प्राइम समय में एक ही तरह के किरदार मिले।
ऋषि कपूर ने डेब्यू फिल्म बॉबी से ही यह साबित कर दिया था कि एक्टिंग उनके रग-रग में हैं। अपने करियर में उन्होंने ज्यादातार रोमांटिक रोल ही निभाए थे। वहीं एक्टिंग की दुनिया में ऋषि कपूर का एंट्री करना उनके पिता के लिए वरदान साबित हुआ था। लेकिन उन्होंने हमेशा अफसोस होता था कि वह सिर्फ एक ही तरह के रोल कर पाए। ऋषि कपूर ने अपने कई इंटरव्यू में का था कि उन्हें न तो डांस आता है और न ही उन्होंने कभी बॉडी बनाई थी। वे तो बस अपना काम करते गए और लोगों को उनका काम पसंद आता गया।
एक्शन फिल्मों के दौर में हुई थी इस रोमांटिक हीरो की एंट्री
ऋषि कपूर को रोमांटिक हीरो का टैग तब मिला था जब उन्होंने एक्शन फिल्मों के दौर में एक से बढ़कर एक रोमांटिक फिल्में की थीं। रोमांटिक हीरो के तौर पर उनका अलग अंदाज फैंस को खूब पसंद आया था। उन्होंने साल 1989 में श्रीदेवी के साथ फिल्म चांदनी में काम किया था। इस फिल्म ने सफलता के झंडे गाड़ दिए थे। इस फिल्म में श्रीदेवी के साथ उनकी जोड़ी खूब हिट हुई थी। रोमांस का बादशाह बनकर उन्होंने फिल्म में रोहित का किरदार निभाया था।
पिता का कर्ज उतारने बने थे हीरो
ऋषि कपूर की फिल्मी दुनिया में एंट्री किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रही। पिता राज कपूर की फिल्म मेरा नाम जोकर जब बुरी तरह फ्लॉप हुई थी, तो वे भारी कर्ज में डूब गए थेे। इससे उबरने के लिए ही राज कपूर ने फिल्म बॉबी बनाई थी जो कि ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इस फिल्म को बनाते समय राज कपूर का बजट भी काफी कम था, ऐसे में उन्होंने बेटे को ही फिल्म में हीरो के रोल में लिया था। ऋषि कपूर ने अपने करियर की शुरुआत में ज्यादातर रोमांटिक किरदार ही निभाए थे। उन्होंने तकरीबन हर एक्ट्रेस के साथ काम किया था। उन्होंने अकेले अपनी पत्नी नीतू कपूर के साथ ही 12 फिल्मों में काम किया था।




