नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। कपिल शर्मा शो का नया सीजन ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा’ शो नेटफ्लिक्स पर धमाल मचा रहा है। पहले की तरह कपिल शर्मा शो को होस्ट कर रहे हैं, वहीं हंसी ठहाकों की कुर्सी पर बतौर जज अर्चना पूरन सिंह का कब्जा है। ऐसे में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें अर्चना पूरन सिंह की कुर्सी पर नवजोत सिंह सिद्धू बैठे हुए नजर आ रहे हैं, इससे सेट पर हलचल मच गई है।
कपिल के सेट पर मचा हंगामा
द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो के प्रोमो में जो वीडियो दिखाया गया है इसमें अर्चना पूरन सिंह के होश उड़ते हुए नजर आ रहे हैं। कपिल ने मजाकिया अंदाज में ऐसा कहा कि अर्चना पूरन सिंह ने Navjot Singh Siddhu जैसा मेकअप करवाया है जिस की कुर्सी पर वह बैठे हुए नजर आ रहे हैं। इसके बाद नवजोत सिंह सिद्धू यह कंफर्म करते हैं कि असलियत में कुर्सी पर बैठे हैं।
घबरा गईं अर्चना पूरन सिंह
अर्चना पूरन सिंह कुर्सी पर नवजोत सिंह सिद्धू को बैठे देख कहती हैं, ‘कपिल, सरदार साहब को मेरी सीट से हटने के लिए कहो। उन्होंने मेरी जगह ले ली है।’ नए प्रोमो में बतौर गेस्ट Harbhajan Singh नजर आ रहे हैं जो नवजोत सिंह सिद्धू के पक्ष में उतर आते हैं।
वापस क्यों आए नवजोत सिंह सिद्धू
The Great Indian Kapil Show में नवजोत सिंह सिद्धू बतौर जज नहीं बल्कि हरभजन सिंह और उनकी पत्नी गीता बसरा के साथ गेस्ट के रूप में आए हैं। नवजोत सिंह सिद्धू के अचानक इस तरह शो पर आने से हर कोई हैरान रह गया। शो का प्रोमो पूरे एपिसोड को देखने के लिए लोगों की एक्साइटमेंट को बढ़ाता है।
कब रिप्लेस हुए थे नवजोत सिंह सिद्धू
अर्चना पूरन सिंह ने साल 2019 में नवजोत सिंह सिद्धू को रिप्लेस किया था। कपिल शर्मा शो में नवजोत सिंह सिद्धू ने बतौर जज 7 साल काम किया था। नवजोत सिंह सिद्धू 2013 से लेकर 2019 तक शो में नजर आए थे।




