back to top
24.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Movie: सिनेमाघरों में नहीं चल रहा है कपिल शर्मा का जादू, कलेक्शन के लिए फिल्म को बेलने पड़ रहे हैं पापड़

कपिल शर्मा की फिल्म 'किस किस को प्यार करूं 2' जब से सिनेमाघरों में रिलीज हुई है तब से ही कलेक्शन करने में पीछे रही।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। कपिल शर्मा ने अब तक टीवी में कॉमेडी करके दुनिया भर में अपना जादू चलाया और हर किसी को अपने अंदाज से अपना फैन बना लिया। आज कपिल शर्मा का शो देखने के लिए हर कोई अपनी उत्सुकता दिखता है। लेकिन जब उनकी फिल्म ‘किस-किस को प्यार करूं 2’ सिनेमाघरों में आई तो दर्शकों पर अपना कुछ खास जादू नहीं चला सकी। वहीं अब इसके सातवें दिन का कलेक्शन सामने आ गया है तो चलिए उसके बारे में आपको बताते हैं। 

सातवें दिन रहा फिल्म का ऐसा हाल 

सिनेमाघरों में रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर की आंधी काफी जोरदार थी जिसके सामने कपिल शर्मा की फिल्म ‘किस-किस को प्यार करूं 2’ खड़ी भी नहीं हो पाई और गिर गई। ‘किस किसको प्यार करूं 2’ के लिए एक दिन में 1 करोड़ कमाना भी भारी पड़ रहा है। फिल्म की कमाई में बहुत ज्यादा गिरावट आती जा रही है।

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्मने सातवें दिन सिर्फ 75 लाख रुपये कमाए हैं।ये अब तक की सबसे कम कमाई है। जिसके बाद फिल्म का टोटल कलेक्शन 10.85 करोड़ हो गया है।

ओपनिंग डे पर ऐसा था फिल्म का हाल 

फिल्म ने पहले दिन 1.85 करोड़, दूसरे दिन 2.5 करोड़, तीसरे दिन 2.9 करोड़, चौथे दिन 90 लाख, पांचवें दिन 1.1 करोड़, छठे दिन 85 लाख का कलेक्शन किया था। इसके बाद आप सातवें दिन का भी हाल काफी खराब रहा है फिल्म को एक करोड़ कमाने में भी काफी पापड़ बेलने पड़ रहे हैं। हालांकि मार्क्स अब वीकेंड का इंतजार कर रहे हैं देखना दिलचस्प होगा कि वीकेंड पर इसका कलेक्शन बढ़ता है या फिर और घटना है। 

फिल्म नजर आए ये सितारे 

किस किसको प्यार करूं 2′ की कास्ट की बात करें तो इसमें कपिल शर्मा के साथ त्रिधा चौधरी, वरीना हुसैन, पारुल गुलाटी और आयशा खान अहम किरदार निभाती नजर आईं हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Fulbright Nehru Masters Fellowship: अमेरिका में पढ़ाई का सुनहरा मौका, फीस से लेकर फ्लाइट तक सब फ्री

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। विदेश में पढ़ाई करना हर छात्र...

CSK को बड़ा झटका! अगले मैच में MS Dhoni के खेलने पर सस्पेंस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 के बीच Chennai Super...

मौसम के बदलाव से बिगड़ सकती है सेहत, इन बातों का रखें खास ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मौसम में काफी बदलाव देखने...

Exit Poll पर सख्ती: 9 से 29 अप्रैल तक बैन, नियम तोड़ने पर 2 साल की जेल और देना होगा जुर्माना

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में चल रहे विधानसभा चुनावों...

Iran-US Ceasefire: ईरान और अमेरिका के बीच हुआ युद्ध विराम, अब इस चीजों के दाम गिरने तय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान और अमेरिका के बीच हालिया...

Cocktail 2 के Jab Talak गाने का पहला लुक जारी , ग्लैमरस लुक में दिखें फिल्म के कास्ट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म 'कॉकटेल 2' (Cocktail 2)...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵