back to top
28.1 C
New Delhi
Thursday, April 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Khatron Ke Khiladi 15 के कंटेस्टेंट्स की लिस्ट आई सामने, नए चेहरों को चुनौती देने लौट रहे हैं पुराने खिलाड़ी

Khatron Ke Khiladi 15 के कंटेस्टेंट्स की लिस्ट सामने आ चुकी है। इस बार नए चेहरों के साथ पुराने खिलाड़ी भी वापसी कर रहे हैं। जानें पूरी डिटेल्स।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) का शो खतरों के खिलाड़ी 15 (Khatron Ke Khiladi 15) लगातार कई दिनों से सुर्खियों में छाया हुआ है। जब से इस शो का प्रोमो सामने आया था फैंस बड़े ही बेसब्री से इस शो में कौन-कौन से सेलेब्स हिस्सा लेंगे यह जानने के लिए उत्सुक थे अब इसकी लिस्ट भी सामने आ चुकी है। तो चलिए उसके बारे में आपको बताते हैं कि कौन-कौन से नए चेहरे इस साल नजर आते हुए दिखेंगे।

नए के साथ नजर आएंगे पुराने खिलाड़ी

खतरों के खिलाड़ी’ अपने 15वें सीजन के साथ जल्द ही टीवी पर दस्तक देने वाला है। इस बार शो को लेकर चर्चाएं इसलिए तेज हैं क्योंकि सोशल मीडिया पर कई बड़े सितारों ने एक साथ ‘K’ साइन के साथ अपनी तस्वीर पोस्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। जिससे ये अंदाजा लगायाजा रहा है कि कुछ पुराने खिलाड़ी भी शो का हिस्सा बन सकते हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Rubina Dilaik (@rubinadilaik)

इन सेलेब्स के आने की उम्मीद

हाल ही में इंस्टाग्राम पर रुबीना दिलैक, विशाल आदित्य सिंह, हिना खान, जैस्मिन भसीन और अली गोनी जैसे कलाकारों ने अपनी उंगलियों से ‘K’ बनाकर हिंट दिया है. रिपोर्ट्स के अनुसार, इस सीजन में कुछ पुराने विनर और फाइनलिस्ट ‘सीनियर’ या ‘चैलेंजर’ के तौर पर वापसी कर सकते हैं।

ये नए चेहरे आ सकते हैं नजर

रिपोर्ट्स के अनुसार, अविनाश मिश्रा और फरहाना, समर्थ जुरैल, ईशा सिंह, ईशा मालवीय, रॉकी जयसवाल, इसके अलावा मशहूर सोशल मीडिया सेंसेशन ओरी का नाम पहले भी ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के लिए सामने आया है।

कब शुरू होगा शो?

आपको बताने की अभी शो के शुरू होने की रिलीज डेट सामने नहीं आई है लेकिन रिपोर्ट के अनुसार कहा जा रहा है कि यह शो जुलाई में शुरू हो सकता है। अब देखना दिलचस्प होगा कि कौन-कौन से नए चेहरे हिस्सा बनेंगे और कौन से पुराने चेहरे उनको टक्कर देते हुए दिखाई देंगे।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Virender Sehwag का मजेदार अंदाज, Murali Kartik से बोले- ‘चेहरे पर रेड बुल छिड़क दूंगा’

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 के मैच...

Travel Tips: गर्मी को कहें बाय-बाय! मई में घूमने के लिए ये जगहें हैं बेस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मई का महीना भारत में...

UGC NET June 2026 रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें आवेदन की तारीख, योग्यता और पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। University Grants Commission के तहत आयोजित...

सिनेमाघरों में Akshay Kumar की फिल्म Bhooth Bangla का धमाल बरकरार, जानिए कितना हुआ कलेक्शन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की...

कल 1 मई 2026 को बंद रहेगा Share Market, जानें क्यों NSE और BSE में नहीं होगी ट्रेडिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप शेयर बाजार में निवेश...

दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, बारिश के साथ जमकर हुई ओलावृष्टी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली, नोएडा और पूरे एनसीआर में...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵