back to top
27.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Kaun Banega Crorepati: महाभारत से जुड़े इस सवाल ने कंटेस्टेंट को KBC से बाहर करवा दिया, आपको पता है जवाब?

अमिताभ बच्चन का शो कौन बनेगा करोड़पति टीवी का काफी दिलचस्प और नॉलेजेबल शो है।

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्क। टीवी का सबसे बड़ा गेम शो कौन बनेगा करोड़पति 16 के लेटेस्ट एपिसोड में अमिताभ बच्चन ने प्रतिभागी सुमित यादव से महाभारत से जुड़ा एक सवाल पूछा। इस सवाल का जवाब देने के लिए सुमित यादव ने दो लाइफलाइन इस्तेमाल कर लिए, लेकिन वह सही जवाब नहीं दे पाए और शो से बाहर हो गए।

साकार हुआ सुमित यादव का सपना 

सुमित यादव ने कहा, ‘मैं पूरी रात सो नहीं सका।’ उन्होंने यह भी बताया कि बॉलीवुड के महानायक के सामने बैठना उनके लिए काफी शानदार एक्सपीरियंस है। सुमित यादव बिग बी के 12 लाख 50 हजार की रकम वाले सवाल का जवाब नहीं दे पाए। सुमित यादव ने अपनी इस जीती हुई रकम को लेकर कहा कि इन पैसों से वह मां को वैष्णो देवी की यात्रा कराएंगे।

महाभारत के इस सवाल पर अटके सुमित

सुमित के सामने 12 लाख 50 हजार के लिए सवाल आया- महाभारत के अनुसार, इनमें से किसने भीम को वह पेय उपलब्ध कराया था जो उन्हें एक हजार हाथियों की ताकत देता था? इस सवाल का जवाब देने के लिए सुमित ने दो लाइफलाइन का इस्तेमाल किया। पहले उन्होंने फोन अ फ्रेंड लाइफलाइन चुना, लेकिन इसमें वो सही जवाब नहीं दे पाए। इसके बाद उन्होंने डबल डिप ऑप्शन चुना, लेकिन दोनों जवाब सही नहीं दे पाए और शो से बाहर हो गए। इस सवाल का सही जवाब वासुकी था।

इतनी रकम जीत कर गए सुमित यादव

सुमित यादव 12 लाख 50 हजार के सवाल का जवाब नहीं दे पाए। इससे पहले 6 लाख 40 हजार तक के सवाल तक वो बढ़िया खेले। हालांकि, 12 लाख 50 हजार के सवाल पर अटक गए और शो का आखिरी पड़ाव जो उन्होंने पार किया था वो 3 लाख 20 हजार का था। इसलिए आखिर में उन्हें 3 लाख 20 हजार रुपये मिले।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...

Ravivar Mantra: आज रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, सूर्य भगवान हर मनोकामना करेंगे पूरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार के दिन सूर्य भगवान...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵