back to top
31.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जापान में रिलीज होगी कार्थी की सुपरहिट तमिल फिल्म कैथी

चेन्नई, 10 नवंबर (आईएएनएस)। तमिल हिट फिल्म कैथी में अभिनेता कार्थी ने मुख्य भूमिका निभाई हैं। यह फिल्म 19 नवंबर को जापान में रिलीज होने वाली है। फिल्म के निर्माता एस.आर. ड्रीम वारियर पिक्च र्स के प्रभु ने कहा कि यह बात तब सामने आई जब जापानी वितरक ने फिल्म के प्रदर्शन में रुचि दिखाई। प्रभु ने कहा, हमें एक वितरक ने जिसे यह फिल्म पसंद आई उसने संपर्क किया, और वह इसे जापान में दिखाना चाहता है। यह पहली बार है जब हम जापान में अपनी एक फिल्म रिलीज कर रहे हैं। अगर यह काम करता है, तो एक नया आयाम खुल जाएगा। निर्माता ने यह भी बताया कि यह एक तरह से सीधे रिलीज नहीं हुई थी और उन्होंने वितरक को क्षेत्र के अधिकार बेच दिए थे। निर्माता ने कहा, यह एक नया विचार है। हम देखना चाहते हैं कि फिल्म कितनी स्क्रीन पर रिलीज होती है। यह पूछे जाने पर कि डिस्ट्रीब्यूटर ने ड्रीम वारियर पिक्च र्स की इस फिल्म को क्यों चुना, प्रभु ने कहा, डिस्ट्रीब्यूटर को यह फिल्म पसंद आने का एक कारण इसकी बनाने की शैली है। फिल्म की प्रकृति अंतर्राष्ट्रीय है। गीत और नृत्य दृश्यों और इसकी एक मनोरंजक कहानी है। यह इसके पक्ष में काम कर सकता था। लोकेश कनकराज द्वारा निर्देशित कैथी में कार्थी और नारायण मुख्य भूमिका में निभा रहे हैं। इसमें फीमेल लीड नहीं है और साल 2019 में जब यह रिलीज हुई तो सुपरहिट बनकर उभरी। लोकेश कनकराज अब विक्रम में कमल हासन का निर्देशन कर रहे हैं, जो उन्हों स्टारडम की ओर ले गए। –आईएएनएस एसएस/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Panchayat Season 5 की कहानी से हटा पर्दा, जानिए इस सीजन में क्या होगा सचिव जी का हाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्राइम वीडियो ने लोकप्रिय वेब...

Vaibhav Sooryavanshi की टीम इंडिया में एंट्री पर अश्विन का ब्रेक: ”जरा ठहरो, वक्त आने दो”

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन कर...

पवन सिंह को मिलेगा मेहनत का फल: BJP में कौन सा मिलेगा पद मनोज तिवारी किया साफ, बोले- पार्टी जल्द दे सकती है…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह...

Chandigarh Blast: चंडीगढ़ में पंजाब BJP ऑफिस के बाहर धमाका, पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चंडीगढ़ में पंजाब बीजेपी दफ्तर के...

Oracle Layoff: 30 हजार कर्मचारियों की नौकरी गई, भारतीयों पर सबसे ज्यादा असर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका की दिग्गज आईटी कंपनी Oracle...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵