back to top
24.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Kangana Ranaut ने खुद की तुलना अमिताभ बच्चन से कर दी, बोलीं- मुझे उनके जितना सम्मान मिलता है

कंगना रनौत ने जब से राजनीति में कदम रखा है लगातार उनके बयान सुर्खियां बटोर रहे हैं। लेकिन अब एक्ट्रेस ने अपने प्रचार के दौरान अपनी तुलना अमिताभ बच्चन से कर दी हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्मी दुनिया के साथ-साथ कंगना रनौत अब अपना दांव राजनीति में खेल रही हैं। एक्ट्रेस लोकसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट की प्रत्याशी हैं। इसीलिए उन्हें कई चुनावी रैली करते देखा जा रहा है। अब एक्ट्रेस का एक चुनावी वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इसमें एक्ट्रेस ने अपनी तुलना अमिताभ बच्चन से करती हुई नजर आ रही हैं।

कंगना रनौत का वायरल रैली वीडियो

कंगना रनौत एक चुनावी रैली के दौरान अपने भाषण में ऐसा दावा किया कि उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में दिग्गज अभिनेता अमिताभ के बराबर ‘सम्मान’ मिला है। अपनी हाल ही में हुई चुनावी रैलियों में से एक वायरल वीडियो में कंगना को भाषण में ऐसा कहते सुना गया था। वीडियो में एक्ट्रेस ऐसा कह रही हैं – सारा देश परेशान है, कि कंगना चाहे राजस्थान जाए, चाहे मैं पश्चिम बंगाल चली जाउ, चाहे मैं दिल्ली चली जाउ, चाहे मैं मणिपुर चली जाउ, ऐसा लगता है कि मानो पूरा देश मुझे प्यार और इतना सम्मान दे रहा है। मैं दावे से कह सकती हूं कि अमिताभ बच्चन जी के बाद आज किसी को इंडस्ट्री में इतना सम्मान मिलता है तो वो मुझे मिलता है।

भारी पड़ेगा बिग बी से खुद की तुलना करना

इस वीडियो के सामने आने के साथ ही कंगना के इस स्टेटमेंट पर बहस छिड़ गई है, जहां लोगों का ऐसा मानना है कि कंगना को बिग बी से खुद की तुलना करने से बचना चाहिए। हालांकि अब ये बहस कहां तक जाती है ये तो पता नहीं लेकिन एक बात तो कहनी ही होगी की कंगना रनौत का खुद की तुलना अमिताभ से करना उनको भारी भी पड़ सकता है।

14 जून, 2024 को रिलीज होगी फिल्म

कंगना रनौत बीजेपी के टिकट पर हिमाचल प्रदेश के मंडी से लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इसके अलावा, उनकी फिल्म ‘इमरजेंसी’ की रिलीज का भी लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जो 14 जून, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें कंगना भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभाएंगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

जब सितारों ने छोड़ दी फीस, जानिए उन हिट फिल्मों के बारे में

नई दिल्ली/रफ्तार डेेेस्क। बॉलीवुड की कई फिल्मों ने न सिर्फ दर्शकों के दिलों पर छाप छोड़ी, बल्कि अपने लीड एक्टर्स के समर्पण की कहानी...
spot_img

Latest Stories

Purple Cap Winners: गेंदबाजों की बादशाहत का प्रतीक, जानिए किन भारतीयों ने मचाया धमाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में जहां...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵