back to top
33.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

एक बार फिर लटकी Kangana Ranaut की Emergency की रिलीज़ पर तलवार, लगा सिखों की छवि खराब करने का आरोप

कंगना रनौत की फिल्म 'एमरजेंसी' की रिलीज डेट किसी न किसी वजह से टलती ही जा रही है। इस बार सिखों की संस्था ने आपत्ति जताते हुए फिल्म की रिलीज़ पर रोक लगाने की मांग की है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत की फिल्म ‘एमरजेंसी’ की रिलीज डेट पर एक बार फिर तलवार लटकती नजर आ रही है। यह फिल्म सिनेमाघर में इसी साल 6 सितंबर को रिलीज होने वाली थी। फिल्म के रिलीज होने से पहले ही पंजाब में विवाद बढ़ गया है। हालांकि, ऐसे में फिल्म का रिलीज हो पाना काफी मुश्किल लग रहा है।

कई बार टाली गई है डेट

फिल्म ‘एमरजेंसी’ रिलीज के लिए तैयार हो चुकी है, लेकिन पिछले कई महीनो से रिलीज डेट को टाला जा रहा है। फिल्म ‘एमरजेंसी’ 24 नवंबर 2023 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन किसी वजह से रिलीज नहीं हो पाई। इसके बाद 14 जून 2024 में रिलीज होने वाली थी, लेकिन लोकसभा चुनाव की वजह से फिल्म को रिलीज नहीं किया गया था। इसके बाद फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ाकर 6 सितंबर 2024 कर दिया गया। अब एक बार फिर फिल्म रिलीज होने से पहले विवादों का हिस्सा बन चुकी है। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने फिल्म को सिख विरोधी बताया है और इसकी रिलीज के लिए रोक लगाने की मांग की है।

शिरोमणि गुरुद्वारा अध्यक्ष ने जताई आपत्ति

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने ऐक्ट्रेस कंगना रनौत के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग भी की है। हरजिंदर सिंह धामी ने आपत्ति जताते हुए कहा, ‘इससे पहले भी कई ऐसी फिल्में आ चुकी है जो सिख किरदारों के गलत कैरेक्टर और सिखों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचती है।’ इतना ही नहीं, हरजिंदर सिंह ने केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की है। 

हरजिंदर सिंह धामी ने शेयर किया पोस्ट

कंगना रनौत की फिल्म ‘एमरजेंसी’ को लेकर यह भी कहा जा रहा है कि, फिल्म के रिलीज होने से सिख समुदाय में काफी रोष और नाराजगी पैदा हो सकती है। इतना ही नहीं, इस फिल्म के रिलीज होने से सिखों के चरित्र का हनन होगा। हरजिंदर सिंह धामी ने एक पोस्ट भी शेयर किया है जिसमें ‘एमरजेंसी’ की रिलीज को लेकर उन्होंने कई बातों का जिक्र किया है। अपनी बात रखते हुए उन्होंने फिल्म को बैन करने की मांग भी की है।

किस तरह की फिल्म है इमरजेंसी 

कंगना रनौत की फिल्म ‘एमरजेंसी’ पॉलीटिकल ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म के रिलीज होने की अनाउंसमेंट साल 2021 में की गई थी। तब से लेकर अब तक किसी न किसी वजह से फिल्म की रिलीज डेट टलती रही है। इस फिल्म में कंगना रनौत पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आएंगी। इसके अलावा फिल्म में अनुपम खेर, मिलिंद सोमन, महिमा चौधरी और श्रेयस तलपड़े भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।

Advertisementspot_img

Also Read:

कंगना रनौत ने 2016 को किया याद, बोलीं- ‘बेहद मुश्किल दौर था, नरक बन गई थी जिंदगी…

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । सोशल मीडिया पर इन दिनों साल 2016 को लेकर एक ट्रेंड देखने को मिल रहा है, जिसमें लोग...
spot_img

Latest Stories

किसी भी जनसभा में उड़ा दूंगा…’ BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक...

कार्तिक आर्यन से आर माधवन तक ये सेलेब्स पहले थे इंजीनियर, फिर यू बन गए स्टार्स

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदी सिनेमा में आज के...

क्या आप भी अपने गले के कालेपन से हो गई हैं परेशान? तो इस प्रकार कर सकती हैं उसका उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। महिलाओं की स्किन रूटिंग काफी...

Vastu Tips: नकारात्मकता को दूर करने के लिए करें ये वास्तु उपाय, चारों तरफ से आएगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र में बताए गए...