नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी की रिलीज डेट कई बार टाली गई है। कंगना ने फिल्म के नए पोस्टर को शेयर करते हुए रिलीज डेट का भी खुलासा किया है। एक्ट्रेस के फैंस लंबे समय से फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं इस तरह से रिलीज डेट की अनाउंसमेंट से एक्साइटमेंट बढ़ गई है। बता दें कि, 14 जून को इस फिल्म को रिलीज किया जाना था लेकिन मेकर्स ने डेट को पोस्टपोन कर दिया था।
कंगना ने शेयर किया फिल्म का पोस्टर
कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी 6 सितंबर 2024 को सिनेमाघर में रिलीज होने के लिए तैयार है। एक्ट्रेस ने फिल्म का नया पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है, ‘स्वतंत्र भारत के सबसे काले अध्याय के 50वें वर्ष की शुरुआत। कंगना रनौत की इमरजेंसी 6 सितंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।’
क्यों टाली गई थी फिल्म की डेट
बता दें कि, फिल्म ‘इमरजेंसी’ की रिलीज डेट पहले 24 नवंबर 2023 अनाउंस की गई थी। इसके बाद फिल्म को 14 जून 2023 के लिए शेड्यूल किया गया। कंगना के चुनाव में खड़े होने की वजह से इस रिलीज डेट को भी टाल दिया गया और फाइनली फिल्म की रिलीज डेट 6 सितंबर 2024 के लिए अनाउंस की गई। कंगना रनौत ने फिल्म की कहानी पर बात करते हुए बताया है कि ‘इमरजेंसी हमारे इतिहास के सबसे महत्वपूर्ण और काले अध्यायों को बताएगी। इसके बारे में देश के युवाओं का जानना बहुत जरूरी है।
बढ़ रही है फैंस की एक्साइटमेंट
कंगना रनौत के शेयर किए गए नए पोस्टर और फिल्म की रिलीज डेट की अनाउंसमेंट सुनने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है। कंगना की पोस्ट पर फैंस खूब कमेंट कर रहे हैं। एक यूज़र ने लिखा है, कंगना शेरनी। दूसरे यूज़र ने लिखा है, 5वें नेशनल अवॉर्ड की तैयारी है। तीसरे यूज़र ने लिखा, ये फिल्म ब्लॉकबस्टर होनी चाहिए।
फिल्म इमरजेंसी की स्टार कास्ट
फिल्म इमरजेंसी में कंगना रनौत सिर्फ लीड रोल में ही नजर नहीं आएंगी बल्कि उन्होंने फिल्म का निर्देशन और निर्माण भी किया है। इसके अलावा फिल्म में अनुपम खेर, दिवंगत अभिनेता सतीश कौशिक, श्रेयस तलपड़े, महिमा चौधरी और मिलिंद सोमन जैसे दिग्गज कलाकार नजर आएंगे।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:





