back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

फिल्‍म ‘मां’ को लेकर तैयार है काजोल, पति अजय देवगन की जमकर की तारीफ, बोलीं -वो हैंड्स-ऑन प्रोड्यूसर’…

हाल में काजोल ने उनकी अपकमिंग फिल्‍म 'माँ' को लेकर पति अजय देवगन की तारीफ की है। और उन्‍हें 'हैंड्स-ऑन प्रोड्यूसर' बताया है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । बॉलीवुड एक्‍ट्रेस काजोल और अजय देवगन इंडस्‍ट्री के क्यूट कपल्स में से एक हैं। दोनों ने साथ में कई फिल्मों में काम किया है और फिल्म के सेट पर ही उनकी लव स्टोरी की शुरुआत भी हुई थी। काजोल किसी भी पर्सनल या प्रोफेशनल चीजों पर बात करने से झिझकती नही है। हाल में काजोल ने उनकी अपकमिंग फिल्‍म ‘माँ’ को लेकर पति अजय देवगन की तारीफ की है। और उन्‍हें ‘हैंड्स-ऑन प्रोड्यूसर’ बताया है। 

एक्‍ट्रेस काजोल अपनी आने वाली लोकप्रित परंपरा पर निर्मित हॉरर फिल्म ‘माँ’ की रिलीज के लिए तैयार हैं। यह 27 जून को सिनेमाघरों में दस्‍तक देंगी। उनके पति एक्‍टर अजय देवगन को-प्रोड्यूसर है। यह पहली बार है कि जब काजोल हॉरर की शैली में नजर आएंगी। हाल में एक मीडिया एजेंसी से बातचीत में काजोल ने ऑफ-स्क्रीन ‘माँ’ में अजय के साथ सहयोग करने के बारे में खुलकर बात की, और उनकी जमकर तारीफ करते हुए उन्हें ‘बहुत ही हैंड्स-ऑन प्रोड्यूसर’ कहा है।

फिल्‍म को लेकर क्‍या बोली काजोल

काजोल ने पत‍ि एक्‍टर अजय देवगन की तारीफ करते हुए कहा कि, “वह (अजय) बहुत ही कुशल निर्माता हैं। स्क्रिप्ट से लेकर संगीत और VFX तक, उन्होंने इस फिल्म के हर हिस्से पर बहुत ध्यान दिया है। वीएफएक्स फिल्म का एक बड़ा हिस्सा है। उन्‍होने कहा कि, जैसा कि वे कहते हैं, VFX की शूटिंग एक अलग खेल है। इसलिए उन्होंने बहुत सारी बारीकियाँ और खास ध्‍यान दिया है। वह बहुत ही कुशल निर्माता रहे हैं।”

‘मुझे इस फिल्म पर बहुत गर्व है’

काजोल का यह तीन साल बाद बढ़े पर्दे पर वापसी है। उन्होंने फिल्म मां के बारे में बात करते हुए कहा कि, “मेरी फिल्म लंबे समय के बाद सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। और मैं इसे लेकर बहुत खुश हूं। किसी भी अभिनेता को समय के साथ खुद को फिर से ढालना पड़ता है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि, मैं एक हॉरर फिल्म में काम करूंगी, लेकिन अब हम यहां हैं। मुझे इस फिल्म पर बेहद गर्व है। 

दर्शकों को काफी पसंद आएंगी फिल्‍म

उन्‍होने आगे कहा कि फिल्‍म की स्क्रिप्ट काफी अच्छी है। मैं पौराणिक कथाओं की बहुत बड़ी शौकीन हूं। मुझे हमारी भारतीय पौराणिक कथाएं बहुत पसंद हैं। मुझे लगता है कि हमने एक बहुत अच्छी फिल्म बनाई है। ओर दर्शकों को यह फिल्‍म काफी पसंद आएंगी। अब फिल्‍म के बारे में दर्शक ही बताएंगे। 

यह हॉरर फिल्‍म माँ विशाल फुरिया के निर्देशन में बनी है। फिल्‍म में काजोल को एक ताकतवर, सुरक्षात्मक माँ के रूप में दिखाया गया है। जो अपनी बेटी को राक्षसों के चंगुल से बचाने के लिए लड़ती है। इस फिल्‍म में इंद्रनील सेनगुप्ता, रोनित रॉय, जितिन गुलाटी और खेरिन शर्मा भी नजर आएंगे। 

Advertisementspot_img

Also Read:

आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म Do Deewane Seher Mein, सामने आया सोशल मीडिया का रिव्यू

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। रोमांस और रियल इमोशंस के साथ रिलीज हुई दो दीवाने सहर में आज सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर स्टारर इस मॉर्डन...
spot_img

Latest Stories

यशस्वी नाम का मतलब -Yashasvi Name Meaning

Yashasvi Name Meaning – यशस्वी नाम का मतलब: Famous/प्रसिद्ध Origin...

Skill India Mission से युवाओं को मिल रहा रोजगार का नया रास्ता, जानिए कैसे उठाएं फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के युवाओं को रोजगार के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵