नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्टर जितेंद्र का जन्म 7 अप्रैल 1942 को अमृतसर में हुआ था। एक्टर को इंडस्ट्री का जंपिंग जैक भी कहा जाता है। इस दौरान उन्होंने अपने लंबे फील्ड में करियर में डांसिंग और ड्रेसिंग स्टाइल से हर किसी को अपना दीवाना बनाया है। वह अकेले ऐसे अभिनेता है जिन्होंने 80 रीमेक फिल्मों में काम किया है।
इन अभिनेत्रियों के साथ की फिल्में
अपने फ़िल्मी करियर में जितेंद्र ने कई महत्वपूर्ण किरदार निभाए हैं। इसके अलावा उन्होंने श्रीदेवी, रीना रॉय, नीतू सिंह, हेमा मालिनी जैसी दिग्गज अभिनेत्रियों के साथ काम किया है। इतना ही नहीं रेखा के साथ भी उनकी जोड़ी को पर्दे पर लोगों ने खूब प्यार दिया।
एक्टर के करियर के लिए बेस्ट फिल्म
जितेंद्र को हिंदी सिनेमा का सदाबहार एक्टर माना जाता है। सफलता के मुकाम तक पहुंचाने के लिए उन्होंने अपने जीवन में काफी संघर्ष भी किया है। साल 1982 में एक्टर की फिल्म ‘दीदार-ए-यार’ बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी और भारी नुकसान भी हुआ था। इसके बाद एक्टर ने श्रीदेवी के साथ फिल्म ‘हिम्मतवाला’ में काम किया। यह ऐसी फिल्म थी, जिससे एक्टर को बूस्ट मिला था इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा।
रीमेक किंग हैं जितेंद्र
आज के समय में बॉलीवुड में अक्षय कुमार और अजय देवगन को रीमेक किंग कहा जाता है। लेकिन उस समय में जितेंद्र रीमेक किंग हुआ करते थे। कई साउथ और हॉलीवुड फिल्मों के हिंदी रीमेक में काम किया था। एक्टर डांस में भी इतने माहिर हैं कि अपने डांस से उन्होंने लोगों का खूब दिल जीता है।
आज भी लोग देखते हैं एक्टर की फिल्में
जितेंद्र ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि, तेलुगु फिल्म मेकर्स की वजह से उनका करियर बना है। हिंदी सिनेमा में भी अपने टैलेंट को दिखाना आसान नहीं था लेकिन पहचान मिली। अपने फ़िल्मी करियर में एक्टर ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया और लोगों का दिल जीता है। आज भी लोग एक्टर की फिल्मों को देखना पसंद करते हैं।





