नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक ‘रामायण’ को लेकर आ रहे हर अपडेट पर फैंस की नजर बनी हुई है। जब से इस फिल्म किया अनाउंसमेंट हुई है। फैंस बड़े ही बेसब्री से इस फिल्म के टीजर का इंतजार कर रहे हैं। आपको बता दें इस फिल्म में कई बड़े सेलेब्स एक साथ देखने को मिलेंगे। वहीं इस फिल्म में ही रणबीर कपूर ने राम भगवान का किरदार निभाया है उनके फैंस उन्हें उसे रूप में देखने के लिए उत्सुक है।
फिल्म पर आया बड़ा अपडेट
एक रिपोर्ट के मुताबिक 30 मार्च को फिल्म के नए वीडियो एसेट ‘रामा’ को CBFC ने पास कर दिया है। फिल्म के निर्देशक नितेश तिवारी और निर्माता नमित मल्होत्रा इस प्रोजेक्ट को ग्रैंड बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। करीब डेढ़ साल पहले 3 जुलाई 2025 को फिल्म का इंट्रोडक्शन वीडियो जारी किया गया था, और अब लंबे इंतजार के बाद फिल्म की एक नई झलक दर्शकों के सामने आने वाली है।
वीडियो को मिला ‘U’ सर्टिफिकेट
सेंसर सर्टिफिकेट ने ‘रामायण’ के इस नए वीडियो का नाम ‘रामा’ रखा गया है। खास बात यह है कि सेंसर बोर्ड ने इसे बिना किसी कट के ‘U’ सर्टिफिकेट दिया है, जिसका मतलब है कि इसे हर उम्र के लोग देख सकेंगे। इस वीडियो की लंबाई 158 सेकंड (2 मिनट 38 सेकंड) का है। इतना ही नहीं बल्कि मेकर्स ने 2 अप्रैल 2026 को हनुमान जयंती के पावन अवसर पर इस खास झलक को रिलीज करने की अनाउंसमेंट की है। हालांकि अब देखना होगा कि क्या 2 अप्रैल को फिल्म रामायण का टीजर आता है।
2 पार्ट में आएगी फिल्म
रामायण’ दो पार्ट में रिलीज होगी, पहला पार्ट दिवाली 2026 और दूसरा पार्ट दिवाली 2027 को थिएटर्स में आएगा।इससे पहले जुलाई 2025 में फिल्म का इंट्रोडक्शन वीडियो जारी किया गया था.।अब ‘रामा’ वीडियो फिल्म की भव्यता और कहानी की गहराई की एक झलक पेश करेगा, जिससे दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है।




