नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। राजस्थान की पिंक सिटी जयपुर आज और ज्यादा चमक रही हैं। दरअसल आज 8 मार्च से ही IIFA अवॉर्ड्स का आगाज होने जा रहा है। इसके लिए यहां एक के बाद एक सेलेब्स पहुंच रहे हैं। इसमें करीना कपूर, कार्तिक आर्यन, माधुरी दीक्षित, फिल्ममेकर करण जौहर से लेकर शाहिद कपूर भी शिरकत करने पहुंचे। इस दौरान करीना कपूर और शाहिद कपूर ने एक-दूसरे को गले लगाया।
करीना कपूर और शाहिद कपूर नजर आए एक साथ
IIFA अवॉर्ड्स इवेंट्स के दौरान वहां के कई वीडियो वायरल हुए। वहीं सबसे ज्यादा चर्चा में करीना कपूर और शाहिद कपूर के वीडियो ने बटोरी। 18 साल बाद दोनों को इस तरह साथ देखकर उनके फैंस हैरान होने के साथ ही काफी ज्यादा खुश भी हो गए। सामने आया वीडियो में शाहिद कपूर करीना कपूर से मिलते हैं और एक दूसरे को गले भी लगाते हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।
ऐसा था ऑउटफिट
करीना कपूर और शाहिद कपूर के ऑउटफिट की बात करें तो इवेंट में दोनों का कलर कोऑर्डिनेटेड आउटफिट भी सबका ध्यान खींच रहा है। दोनों का ऑउटफिट काफी सिमिलर दिख रहा हैं। उन्होंने अनजाने में ही सही पर ट्विनिंग करने का ट्राई किया है। शाहिद ने फ्लोरल प्रिंट का ब्लेजर-जैके पहना हुआ था, वहीं करीना कपूर न्यूजपेपर प्रिंट के स्कर्ट-टॉप वाले को-ऑर्ड सेट आउटफिट में बेहद स्टाइलिश लगीं। वहीं वीडियो में दोनों बात करते हुए भी नजर आ रहे हैं।और दोनों ने मीडिया के सामने पोज भी दिए।
आपको बता दें कि, करीना कपूर और शाहिद कपूर का वीडियो ऐसे ही पिछले साल भी वाइरल हुआ था हालांकि उस दौरान दोनों ने एक दूसरे से बिलकुल भी बात नहीं किया था। और अब इनका ये वीडियो देखने के बाद लोगों को उनकी फिल्म ‘जब वी मेट’ याद आ रहे हैं। करीना कपूर और शाहिद कपूर एक समय में बॉलीवुड के फेमस कपल्स में से एक हुआ करते थे।





