नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान डायरेक्टर हंसल मेहता के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म ‘द बकिंघम मर्डर्स’ का प्रमोशन कर रही हैं। 3 सितंबर को फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया गया था, जिसे दर्शकों ने खूब प्यार दिया। करीना कपूर इस फिल्म की लीड एक्ट्रेस होने के साथ-साथ को – प्रोड्यूसर भी हैं। बता दें कि, फिल्म प्रमोशन के दौरान जब डायरेक्टर हंसल मेहता से उनकी फिल्म ‘शाहिद’ के बारे में पूछा गया तो करीना ने जो रिएक्शन दिया वह वायरल हो रहा है। लोग इसे एक्टर शाहिद कपूर से जोड़कर देख रहे हैं और जोड़ें भी क्यों न एक समय पहले करीना और शाहिद कपूर एक दूसरे को डेट भी कर चुके हैं।
करीना कपूर खान का रिएक्शन वायरल
डायरेक्टर हंसल मेहता की फिल्म ‘शाहिद’ एक मर्डर मिस्ट्री फिल्म है जो साल 2012 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म ह्यूमन राइट एक्टिविस्ट और लॉयर शाहिद आजमी पर आधारित है। फिल्म में राजकुमार राव ने लीड रोल निभाया है। बता दें कि, फिल्म ‘शाहिद’ को लेकर एक पत्रकार ने हंसल मेहता से एक सवाल पूछा था। इस दौरान शाहिद नाम सुनकर करीना कपूर की आंखें बड़ी-बड़ी हो जाती है। यह रिएक्शन सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
पत्रकार ने की हंसल मेहता की तारीफ
पत्रकार ने हंसल मेहता की तारीफ करते हुए कहा, ‘जैसा कि हमने रिकॉर्ड देखा है कि आपने बहुत अच्छी-अच्छी फिल्में बनाई हैं। शाहिद जैसी फिल्म बनाई है जिसे नेशनल अवॉर्ड भी मिल चुका है।’ इस तरह से शाहिद का जिक्र होते ही करीना कपूर गजब का रिएक्शन देती हैं जिसे देखने के बाद लोगों की हंसी नहीं रुकती।
तालियों से गूंझ उठा ऑडिटोरियम
करीना कपूर खान के इस रिएक्शन के बाद पूरा ऑडिटोरियम तालियों से गूंज उठा। एक्ट्रेस का मजेदार रिएक्शन देखने के बाद लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाए। बता दें कि, जब फैंस ने उनका रिएक्शन नोटिस किया तो एक्ट्रेस थोड़ी अनकंफरटेबल भी नजर आईं। हालांकि, पत्रकार ने एक्टर शाहिद कपूर का नहीं बल्कि फिल्म ‘शाहिद’ का जिक्र किया था।




