नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन अपनी फिल्म ‘वॉर 2’ को लेकर लाइमलाइट में बने हुए हैं। इस फिल्म में ऋतिक रोशन के साथ जूनियर एनटीआर भी स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। दोनों ही कलाकार इस समय फिल्म की शूटिंग में बिजी है। इस दौरान की एक तस्वीर सामने आ रही है जिसमें फिल्म में ऋतिक रोशन की एंट्री सामने आई है। अपनी एंट्री में ऋतिक रोशन गन या बाइक से नहीं बल्कि तलवार से एक्शन करते नजर आएंगे।
ऋतिक रोशन जापानी मंदिर में करेंगे शूट
किसी भी फिल्म में हीरो की एंट्री कार, बाइक या फिर गन से लड़ाई करते हुए सामने आती है। इस बार फिल्म ‘वार 2’ में ऋतिक रोशन की एंट्री में खास बदलाव किया गया है। एक्टर की एंट्री को एक जापानी मठ में दिखाया जाएगा। इस दौरान वह डेंजरस विलन से लड़ते हुए नजर आएंगे। बता दें कि, इससे पहले यह तय किया गया था कि ऋतिक रोशन इस एक्शन सीक्वेंस को जापान की शाओलिन मंदिर में शूट करेंगे। हालांकि, अभी तक मेकर्स की तरफ से शूटिंग स्पॉट को लेकर कोई भी ऑफिशल अनाउंसमेंट नहीं की गई है।
ऋतिक रोशन ने ली तलवारबाजी की ट्रेनिंग
फिल्म ‘वॉर 2’ में ऋतिक रोशन एक्शन मोड में नजर आएंगे। एक्टर ने इसके लिए स्पेशल ‘कताना’ तलवारबाजी की ट्रेनिंग भी ली है। इसके अलावा ऋतिक रोशन ने कई दिनों तक स्पेशल मार्शल आर्ट भी सीखा है। इस फिल्म में कियारा आडवाणी भी नजर आने वाली हैं। एक्ट्रेस पहली बार ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। इससे पहले फिल्म ‘वॉर’ साल 2019 में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में रितिक रोशन टाइगर श्रॉफ और वाणी कपूर मुख्य भूमिका में थे।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:




