back to top
27.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Hrithik Roshan Birthday: जब रेखा ने ऋतिक रोशन के गाल पर मारा था जोरदार थप्‍पड़, जानिये ये मजेदार किस्सा

इस एक्‍टर के साथ एक बार फ‍िल्‍म की शूटिंग के दौरान जोरदार थप्‍पड़ पड़ गया था, यह थप्‍पड़ उन्‍हें इंडस्‍ट्री की सुपरहिट एक्‍ट्रेस ने मारा था। जानिए...

नई दिल्‍ली,रफ्तार डेस्‍क। आज ऋतिक रोशन अपना जन्मदिन मन रहे हैं। इस खास मौके पर उनसे जुड़ा कुछ खास किस्सा आपको बताते हैं।  बॉलीवुड एक्‍टर ऋतिक रोशन इंडस्‍ट्री में जाना-माना नाम हैं। उन्‍होंने इंडस्‍ट्री में कई हिट फ‍िल्‍में दी हैं। फैंस उनकी एक्टिंग के अलावा उनकी डांसिंग के भी दीवाने हैं। इस एक्‍टर के साथ एक बार फ‍िल्‍म की शूटिंग के दौरान जोरदार थप्‍पड़ पड़ गया था, यह थप्‍पड़ उन्‍हें इंडस्‍ट्री की सुपरहिट एक्‍ट्रेस रेखा ने मारा था।

इस फ‍िल्‍म से रातों-रात सुपरस्‍टार बने ऋतिक 



साल 2000 में राकेश रोशन की फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ रिलीज हुई थी। इस फ‍िल्‍म से उन्‍होंने अपने बेटे ऋतिक रोशन को डेब्यू किया था। इस फ‍िल्‍म से ऋतिक रातों-रात सुपरस्‍टार बन गए थे। इस फि‍ल्म में उनके डांसिंग सेंस ने उन्हें एक अलग पहचान दिलाई थी। वहीं थप्‍पड़ का किस्‍सा फिल्म कोई मिल गया के दौरान का है, जिसमें रेखा और ऋतिक ने फ‍िल्‍म में एक साथ अभिनय किया था। 

रेखा ने सच में मारा था चांटा 



साल 2003 में रिलीज हुई फिल्म ‘कोई मिल गया’ इस साल की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल थी। इस फिल्म में ऋतिक रोशन ने रोहन मेहरा का किरदार निभाया था। वहीं रेखा उनकी मां के किरदार में नजर आई थी। फिल्म के एक सीन में जब रोहन कंप्यूटर चला रहा होता है तो वह दूसरे ग्रह के लोगों से जुड़ जाता है। तब गुस्से में उसकी मां सोनिया यानी रेखा आती हैं और उसे एक जोरदार थप्पड़ मार देती हैं। इस सीन को शूट होने से पहले ही रेखा ने ऋतिक को आगाह कर दिया था कि वे सीन को रियल दिखाने के लिए ऋतिक को सचमुच में चांटा मारेंगी। लेकिन ऋतिक ने उनकी इस बात को मजाक में लिया था। 

सीन शूट होते ही रेखा ने ऋतिक को एक जोरदार तमाचा जड़ दिया था। जिसके बाद एक्‍टर एकदम दंग रह गए थे। ऋतिक कुछ समय तक तो अपना गाल सहलाते ही रह गए थे। हालांकि वह बाद में सहज रहे और इसे सीन की डिमांड माना। वहीं अब कि बात करें तो एक्टर अपनी नई फिल्म ‘वार 2’ की शूटिंग कर रहे हैं। 

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

स्वाति नाम का मतलब-Swati Name Meaning

Meaning of Swati /स्वाति नाम का मतलब: Pure/ पवित्र,...

इस तारीख से खुलेंगे Badrinath Dham के कपाट, जानिए मंदिर के बारे में सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा...

ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न Jhanvi Kapoor का हर लुक होता है खास, सोशल मीडिया पर ढाती हैं कहर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जाह्नवी कपूर (Jhanvi kapoor) अपने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵