नई दिल्ली रफ्तार डेस्क | Gadar 2 फिल्म लोगों को काफी पसंद आई हैं। तारा सिंह और सकीना की जोड़ी ने Gadar 2 में कमाल कर दिया है। लम्बे समय के बाद सनी देओल की मूवी 500 करोड़ की कमाई करने वाली फिल्म बनी है। लेकिन जवान मूवी की रिलीज के बाद Gadar 2 की रफ़्तार अब धीमी हो गई है। Gadar 2 के 32वें दिन के कलेक्शन से लग रहा है कि फिल्म ज्यादा समय तक अब नहीं टिकेगी।
पठान द्वारा की गई पहली कमाई का रिकाॅर्ड तोड़ने में Gadar 2 ने सफलता हासिल की। लेकिन अब लाइफटाइम रिकॉर्ड तोड़ने में समस्या हो सकती है।
32 दिन रहा इतना कलेक्शन
Gadar 2 ने 32 दिन कुछ खास कमाई नहीं की। 32वें दिन 75 लाख का कलेक्शन हुआ है। जिसके बाद टोटल कलेक्शन 514.60 करोड़ पर पहुंच चुका है। फिल्म के कलेक्शन में कमी देखने को मिल रही है।Gadar 2 के प्रभाव कम होने की बड़ी और अहम वजह जवान मूवी है। जवान फिल्म ने 500 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है।
Gadar 2 का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 514.60 करोड़ पर पहुंच चुका है और शाहरुख खान की इस साल रिलीज हुई पठान का कलेक्शन काफी ज्यादा जिसको तोड़ना काफी मुश्किल है। Gadar 2 के लिए पठान की उपलब्लि को प्राप्त करना मुश्किल हो गया है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- raftaar.in





