back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

फिल्म ‘इक्कीस’ में आखिरी बार नजर आएंगे एक्टर धर्मेंद्र, सोशल मीडिया शेयर हुआ इमोशनल पोस्टर

बॉलीवुड की फिल्म ‘इक्कीस’ 25 दिसंबर को रिलीज़ होगी, जिसमें धर्मेंद्र शहीद अरुण खेत्रपाल के पिता का भावुक रोल निभा रहे हैं। फिल्म में अगस्त्य नंदा और सिमर भाटिया बॉलीवुड में लीड डेब्यू कर रहे हैं।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का आज निधन हो गया है। उन्होंने 89 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा दिया है। एक्टर हमेशा फिल्मों के जरिए फैंस से जुड़े रहे वहीं एक बार फिर वो बड़े पर्दे आने को तैयार थे। उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘इक्कीस’ का नया पोस्टर मेकर्स (मैडॉक फिल्म्स) द्वारा जारी किया गया है, जिसमें धर्मेंद्र एक बेहद भावुक और गंभीर अवतार में नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर ने फैंस को भावुक कर दिया है, क्योंकि यह फिल्म देश के एक अमर शहीद की कहानी पर आधारित है।

View this post on Instagram

 परमवीर चक्र विजेता के पिता बने ‘हीमैन’

फिल्म ‘इक्कीस’ 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के हीरो और परमवीर चक्र विजेता सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल के बलिदान की कहानी है। यह फिल्म एक पिता के नजरिए से बेटे की बहादुरी और शहादत को दर्शाएगी। सुपरस्टार धर्मेंद्र इस फिल्म में अमर सैनिक अरुण खेत्रपाल के पिता एमएल. खेत्रपाल की महत्वपूर्ण भूमिका में हैं।पोस्टर के साथ लिखे कैप्शन ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा: “पिता बेटों को पालते हैं। महान लोग देश को पालते हैं। धर्मेंद्र जी, एक 21 साल के अमर सैनिक के पिता के रूप में एक इमोशनल पावरहाउस हैं। एक सदाबहार लेजेंड हमें दूसरे लेजैंड की कहानी सुना रहा है।”

 अगस्त्य नंदा का बॉलीवुड में बड़ा डेब्यू

यह फिल्म कई मायनों में खास है, क्योंकि इसमें बॉलीवुड की अगली पीढ़ी के दो बड़े चेहरे डेब्यू करने जा रहे हैंअमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा इस फिल्म से बॉलीवुड में लीड रोल में डेब्यू कर रहे हैं। वह बहादुर सैनिक अरुण खेत्रपाल की भूमिका निभाएंगे।अक्षय कुमार की भांजी सिमर भाटिया भी इसी फिल्म के जरिए अपनी फिल्मी पारी की शुरुआत कर रही हैं।

श्रीराम राघवन (जिन्होंने ‘अंधाधुन’ जैसी फिल्में बनाई हैं) द्वारा निर्देशित ‘इक्कीस’ एक पिता की भावनात्मक यात्रा और एक सैनिक के सर्वोच्च बलिदान का मिश्रण है।आपको बता दें कि, फिल्म ‘इक्कीस’ इसी साल 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

BAFTA में धर्मेंद्र को मिली श्रद्धांजलि पर भावुक हुईं हेमा मालिनी, बोलीं- हर पल आती है उनकी याद

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोमवार को 79वें ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवॉर्ड्स भारतीय सिनेमा प्रेमियों के लिए कई मायनों में यादगार रहा। जहां एक ओर...
spot_img

Latest Stories

शाश्वत नाम का मतलब- Shashwat Name Meaning

शाश्वत नाम का मतलब – Shashwat Name Meaning: Infinite/अनंत Origin...

कब रखा जाएगा शीतला सप्तमी का व्रत? जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शीतला सप्तमी का व्रत हिंदू...

FD Scheme: एफडी कराने की सोच रहे हैं तो पत्नी के नाम से कराएं, हो जाएंगे मालामाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे जैसे निवेश के नए नए...

T20 WC Final: भारत की जीत से बौखलाए शोएब अख्तर, BCCI पर लगा दिए गंभीर आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 8 मार्च की रात जब भारत...

पश्चिम बंगाल चुनाव महज 3 चरणों में कराने की मांग, BJP ने चुनाव आयोग से की अपील

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा...

‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही कर लिया काफी कलेक्शन, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर'...

Travel Tips: Manali और Kasol में कौन है बेस्ट, ट्रिप से पहले पढ़ें जरूरी टिप्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप इस वीकेंड घूमने के...