back to top
24.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Entertainment News :- 300 करोड़ के क्लब में शामिल हुई “ग़दर -2” , बॉक्स ऑफिस पर एकतरफा कब्ज़ा किया !

Gadar -2 सनी देओल और अमीषा पटेल मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। ''गदर 2'' बाइस साल पहले रिलीज हुई ''गदर एक प्रेम कथा'' का सीक्वल है।

नई दिल्ली , 19 अगस्त , रफ़्तार डेस्क : फिल्म निर्देशक अनिल शर्मा की एक जबरदस्त पेशकश जो की दर्शकों के दिल पे राज कर रही है , फिल्म ‘गदर 2’ ने आखिरकार तीन सौ करोड़ के क्लब में कदम रख लिया है। इस फिल्म ने रिलीज के दूसरे हफ्ते में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 20 करोड़ के करीब का कलेक्शन किया है। ‘गदर 2’ ने 11 अगस्त को सिनेमाघरों में अपना दस्तक दिया, और उसके बाद से ही यह अक्षय कुमार की ‘ओएमजी 2’ जैसी बड़ी फिल्म को पीछे छोड़कर आगे बढ़ गई है।

एक निजी वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने अब तक भारत में कुल 19.50 करोड़ का व्यापार किया है। पहले हफ्ते में, ‘गदर 2’ ने 284.63 करोड़ का कलेक्शन किया था, और आठवें दिन के कलेक्शन के बाद, यह कुल 304.13 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गई है। फिल्म ने अपने पहले दिन 40.1 करोड़ की कमाई की और दूसरे दिन 43.08 करोड़ का कलेक्शन किया। तीसरे दिन, इसकी कमाई बढ़कर 51.7 करोड़ रुपये हो गई। इसके बाद, फिल्म ने चौथे दिन में 38 करोड़ का कलेक्शन किया, और 15 अगस्त को सबसे ज्यादा, यानी 55.4 करोड़ का व्यापार किया।

गदर 2′ ने छठे दिन 32.37 करोड़ और सातवें दिन 23.28 करोड़ का कलेक्शन किया। आठवें दिन इसने 19.50 करोड़ की कमाई की। इस बीच, क्या फिल्म की यह सफलता ‘गदर 3’ के आगमन की संभावना को दर्शाती है, यह बहुत चर्चा का विषय बन गया है। इस संदर्भ में, सनी देओल ने यह भी बताया है कि ”गदर 3” की तैयारियों का काम शुरू हो चुका है और वह जल्द ही रिलीज होगी।

इस ब्लॉकबस्टर फिल्म में सनी देओल और अमीषा पटेल मुख्य भूमिका में हैं, और यह दो दशकों के बाद रिलीज हुई ‘गदर एक प्रेम कथा’ का सीक्वल है। इस फिल्म ने अपने आठवें दिन में 300 करोड़ रुपये की कमाई करके एक बड़ी मील का पत्थर पार किया है।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Fulbright Nehru Masters Fellowship: अमेरिका में पढ़ाई का सुनहरा मौका, फीस से लेकर फ्लाइट तक सब फ्री

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। विदेश में पढ़ाई करना हर छात्र...

CSK को बड़ा झटका! अगले मैच में MS Dhoni के खेलने पर सस्पेंस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 के बीच Chennai Super...

मौसम के बदलाव से बिगड़ सकती है सेहत, इन बातों का रखें खास ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मौसम में काफी बदलाव देखने...

Exit Poll पर सख्ती: 9 से 29 अप्रैल तक बैन, नियम तोड़ने पर 2 साल की जेल और देना होगा जुर्माना

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में चल रहे विधानसभा चुनावों...

Iran-US Ceasefire: ईरान और अमेरिका के बीच हुआ युद्ध विराम, अब इस चीजों के दाम गिरने तय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान और अमेरिका के बीच हालिया...

Cocktail 2 के Jab Talak गाने का पहला लुक जारी , ग्लैमरस लुक में दिखें फिल्म के कास्ट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म 'कॉकटेल 2' (Cocktail 2)...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵