नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर और ही मैन कहे जानें वाले धर्मेंद्र का निधन हो गया है। आज उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है।अब वो हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनकी यादें फिल्मों के जरिए सबके दिलों में रहेगी। धर्मेंद्र की फिल्म ‘गोल्डन जुबली’ उनकी सबसे यादगार सोलो हिट मानी जाती है। इसकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि यह फिल्म 50 हफ्तों तक स्क्रीन पर बनी रही और दर्शकों के बीच क्रेज का जादू बरकरार रखा।
पंजाब के नसराली में जन्मे धर्मेंद्र को कम उम्र से ही अभिनय का जुनून था। पहले वे फिल्में देखने में मग्न रहते और फिर खुद स्क्रीन पर आने की ख्वाहिश जागी। अपने सपनों को साकार करने के लिए उन्होंने मुंबई का रुख किया और फिल्मी दुनिया में कदम रखा।
छह साल संघर्ष के बाद चमका स्टारडम
धर्मेंद्र की फिल्मी शुरुआत 1960 में दिल भी तेरा हम भी तेरे से हुई, जो हिट तो नहीं हुई लेकिन उन्हें थोड़ी लोकप्रियता मिली। छह साल संघर्ष के बाद उनका स्टारडम चमका और उनकी पहली सुपरहिट फिल्म का क्रेज इतना जबरदस्त था कि यह 50 हफ्तों तक सिनेमाघरों में बनी रही।
सुपरहिट रही थी धर्मेंद्र की ये फिल्म
धर्मेंद्र की ‘गोल्डन जुबली’ फिल्म ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया और सिनेमा के ही-हीमैन की पहचान दिलाई। रोमांटिक हीरो के तौर पर शुरुआत करने वाले धर्मेंद्र इसी फिल्म से एक्शन हीरो के रूप में उभरे। इसके बाद 1966 में उनकी फिल्म फूल और पत्थर रिलीज हुई।
धर्मेंद्र की फिल्म गोल्डन जुबली सुपरहिट
फूल और पत्थर 1966 की हिंदी रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसे ओ. पी. रल्हन ने डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया। फिल्म में धर्मेंद्र, मीना कुमारी, शशिकला और ओ. पी. रल्हन ने मुख्य भूमिका निभाई।
धर्मेंद्र की फिल्म गोल्डन जुबली सुपरहिट रही और 50 हफ्तों तक लगातार सिनेमाघरों में चली। दर्शक धर्मेंद्र के क्रेज़ी फैन बन गए थे। फिल्म का वह सीन, जिसमें धर्मेंद्र शर्ट उतारते हैं, देखने पर थिएटर में सीटियां गूंज उठती थीं।
सबसे ज्यादा फीस लेने वाले अभिनेता बने
फूल और पत्थर की सफलता के बाद धर्मेंद्र के पास प्रोड्यूसर्स और डायरेक्टर्स की लाइन लग गई। 1970 के दशक में वे सबसे ज्यादा फीस लेने वाले अभिनेता बन गए। राजेश खन्ना के बाद फिल्म में धर्मेंद्र को कास्ट करने के लिए मेकर्स बेताब रहते थे।
धर्मेंद्र और मीना कुमारी की जोड़ी दर्शकों को बेहद पसंद आई। दोनों ने साथ में बहारों की मंजिल, चंदन का पालना और मझली दीदी जैसी यादगार फिल्मों में काम किया।




