back to top
23.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर और ही मैन कहे जानें वाले धर्मेंद्र का हुआ निधन, करण जौहर ने दी श्रद्धांजलि

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर और ही मैन कहे जानें वाले धर्मेंद्र का निधन हो गया है. इस खबर के सामने आते ही इंडस्ट्री और फैंस को बड़ा झटका लगा है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। IANS की रिपोर्ट्स के अनुसार बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर और ही मैन कहे जानें वाले धर्मेंद्र का निधन हो गया है।इस खबर के सामने आते ही इंडस्ट्री और फैंस को बड़ा झटका लगा है। धर्मेंद्र काफी दिनों से बीमार चल रहे थे और मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था। हालांकि उन्हें कुछ दिन पहले ही डिचार्ज कर दिया गया था लेकिन उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई थी। जिसके बाद अब उन्होंने 89 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है।

हो रही थी सांस लेने में तकलीफ 


बॉलीवुड एक्टर और हिंदी सिनेमा के ‘ही-मैन’ धर्मेंद्र की सेहत काफी दिनों से खराब चल रही वहीं अब 89 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। दरअसल कुछ दिन पहले ही उन्हें अचानक तबीयत बिगड़ने की वजह से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। खबरों के मुताबिक, उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई थी, जिसके चलते डॉक्टरों ने तुरंत उन्हें निगरानी में रखा था। बता दें कि धर्मेंद्र बॉलीवुड के ऐसे एक्टर हैं जिन्होंने अपनी एक्टिंग से दिल जीता है एक से बढ़कर एक फिल्मों से अपना जादू चलाया। इश खबर की पुष्टि करन जौहर ने करते हुए पोस्ट किया है। 

क्या था धर्मेंद्र का पूरा नाम 


हर कोई उन्हें धर्मेंद्र कह कर ही बुलाते हैं लेकिन आपको बता दें कि, उनका पूरा नाम धरम सिंह देओल है। धर्मेन्द्र के पिता स्कूल हेडमास्टर थे। अपने गांव से मीलों दूर धर्मेन्द्र ने एक सिनेमाघर में सुरैया की फिल्म ‘दिल्लगी’ देखी और इससे वे इतने प्रभावित हुए कि अपना करियर उन्होंने फिल्मों में बनाने का फैसला क्र लिया था। आपको बता दें कि, धर्मेंद्र ने 1960 के दशक में बॉलीवुड डेब्यू किया था और अब तक फिल्मों में एक्टिव हैं. एक्टिंग के अलावा उन्होंने कई फिल्मों को प्रोड्यूस भी किया।

धर्मेंद्र को मिले है कई बड़े अवॉर्ड 


धर्मेंद्र ने फिल्मों में सिर्फ एक्टिंग की नहीं की, बल्कि वह प्रोड्यूसर भी रहे हैं। भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए उन्हें 2012 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा उन्होंने नेशनल अवॉर्ड जीता और फिल्मफेयर के लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था।

Advertisementspot_img

Also Read:

फिल्म ‘इक्कीस’ की आठ दिन बाद भी बॉक्स ऑफिस पर धीमी रफ्तार, जानिए कितना हुआ कलेक्शन

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । नए साल की सुबह जब सिनेमाघरों के बाहर पोस्टर लगे, तब उनमें एक नाम सबसे अलग महसूस हुआ,...
spot_img

Latest Stories

सौरव नाम का मतलब – Saurav Name Meaning

Saurav Name Meaning-सौरव नाम का मतलब: Divine, Fragrance, Like...

Nora Fatehi का नया गाना Sajan Re हुआ रिलीज, डांस और स्टाइल ने खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) का...

UP Farmer Registry Rule: बिना रजिस्ट्रेशन नहीं मिलेगा PM Kisan का पैसा, सरकार सख्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में किसानों के लिए...

क्या आपने कभी बनाई है मटर के छिलके की ये अनोखी सब्जी? जानिए इसकी खास रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मटर में काफी प्रोटीन होता...

WhatsApp Update: अब बिना नंबर बताए कर सकेंगे चैट यूजरनेम फीचर से बढ़ेगी प्राइवेसी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोशल मीडिया मौजूदा समय में संबंधों...

सुबह करें ये प्रोटीन से भरपूर नाश्ता, दिन भर रहेंगे सेहतमंद

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

कॉपी-पेस्ट मैसेज पर घिरे PAK PM Shehbaz Sharif, सोशल मीडिया पर जमकर हुए ट्रोल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PAK PM Shehbaz Sharif एक बार...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵